पुलिस, होमगार्ड ,आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा : DC एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई

by
भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित
चंबा, 14 जून :   आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में आज चंबा में पांच विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र शिमला द्वारा प्रातः 9:00 बजे ट्रिगर दबाकर सूचित किया गया कि चंबा में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से 5 विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।
आपदा के बारे में सूचित किया गया कि परेल घार , शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का टाला के समीप साल खड्ड, चेमरा पावर स्टेशन-2 के समीप होटल एरीना तथा क्याणी- राजपुरा गांव में लोग फंसे हुए दर्शाए गए ।
उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मेगा मॉक एक्सरसाइज की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा स्वयं स्टेजिंग एरिया पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
स्टेजिंग एरिया, रिलीफ एवं मेडिकल कैंप को पुलिस मैदान बारगाह में बनाया गया।
आपदा की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी हितधारक विभागों के गठित दलों ने आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरणों सहित स्टेजिंग एरिया से राहत एवंं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की और प्रस्थान किया। बचाव दल के साथ एक चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस को भी रवाना किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेजिगं एरिया में भी चिकित्सा शिविर स्थापित कर घायलों का प्राथमिक उपचार किया ।
राहत एवंं बचाव दल में प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों सहित आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों को भी शामिल किया गया। सैन्य बलों तथा अर्ध सैन्य बलों के अधिकारियों ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया ।
मेगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान परेल घार , शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का टाला के समीप साल खड्ड, चेमरा पावर स्टेशन-2 के समीप होटल एरीना तथा गांव क्याणी- राजपुरा में राहत एवं बचाव कार्य किए गए। आपदा में घायलों तथा प्रभावित हुए लोगों को पुलिस मैदान बारगाह में बनाए गए मेडिकल एवं रिलीफ कैंप लाया गया।
इसके अतिरिक्त ज़िला के सभी उप मंडलों में भी भूस्खलन और बाढ़ को आधार मानकर राहत एवं बचाव कार्य चलाए गए।
इनमें भरमौर उप मंडल के तहत पर
प्रघांला नाला, भटियात के तहत गाहर, चुराह के तहत शिकारी नाला, सालूणी के कुंडी तथा पांगी के ऊर्नु को शामिल किया गया ।
उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ऐसे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम वास्तविक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
सभी हित धारक विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी भूमिका का पहले से ही पता रहता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सहायक आयुक्त

पीपी सिंह, कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा सहित ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश के लिए संगठन को मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी: सुरेंद्र पंडित

एएम नाथ । मंडी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने कहा कि आने 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनेगी। जिसके लिए प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, तीन घायल : आरोपी पुलिस हिरासत में, गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को भी कब्जे में लिया 

चुनाव आचार संहिता के बीच ठियोग के मतियाना में गोलीकांड एएम नाथ। शिमला  :   ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश के मंडी जिला की पुलिस थाना औट को उस समय सफलता ज़ब वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की गई l इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ : यातायात ठप हो गया, लोग अपने घरों में फंस गए, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

दुबई : दुबई में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी...
Translate »
error: Content is protected !!