विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश के लिए संगठन को मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी: सुरेंद्र पंडित

by

एएम नाथ । मंडी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने कहा कि आने 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनेगी। जिसके लिए प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला में पार्टी का संगठन बनकर तैयार है। जिला के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी संगठन खड़ा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में खंड स्तर से लेकर वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जाएगा।

सुरेंद्र पंडित ने कहा कि बीते 2022 के विधानसभा के चुनाव में विरोधी दलों द्वारा षड़यंत्र रचा गया, आप के शीर्ष नेताओं के खिलाफ झुठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जुड़े मौसमी नेता वापस चले गए हैं। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में सशक्त संगठन को खड़ा करेगी। उनहोंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकला हुआ है। सरकाघाट कांड प्रदेश की बीमार कानून व्यवस्था का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की आपस में सैटिंग है। पांच साल एक पार्टी की सत्ता और पांच साल बाद दूसरी का शासन। इसलिए प्रदेश में चल रही लूट पर भाजपा का मुंहबंद है। प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है, ऐसे में पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहा है। प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है, जिसके लिए दोनों ही दल जिम्मेदार हैं। इससे पूर्व मंडी के सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी मंडी सदर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें पार्टी के प्रभारी सुरेंद्र पंडित, मंडी सदर ऑब्जर्वर राकेश मंढोत्रा, जिला संगठन मंत्री कपिल देव ठाकुर, अध्यक्ष छांगु राम, राज्य कमेटी सदस्य हरदेव सिंह, राज्य कमेटी सदस्य विभा गुलेरिया, गोपाल शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण के सफल कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग इलाज के लिए तरस रहे और सरकार विपक्ष के खिलाफ प्रचार पर करोड़ों उड़ा रही : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का नेता प्रतिपक्ष ने जताया आभार विधान सभा में जवाब देने की बजाय सरकार 3 साल से सूचनाएं एकत्र करने का बोल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि, कॉफ़ी टेबल बुक का होगा विमोचन

एएम नाथ। शिमला :  25 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!