सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -सुमित खिमटासिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -DC सुमित खिमटा

by
नाहन 14 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित स्थलों पर किया गया। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य व अन्य सभी सम्बन्धित विभागों ने इस अभ्यास में भाग लिया।
सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में 5 स्थानों पर सफलतापूर्वक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
कालाअंब में क्लोरीन गैस के रिसाव से बचाव के लिए हुई मॉक ड्रिल
नाहन उपमंडल के तहत औद्योगिक स्थल मैसर्ज रुचिरा पेपर्स इंडस्ट्रीज, कालाअंब में आगजनी के कारण क्लोनीन गैस के रिसाव पर औद्योगिक आपदा का अभ्यास किया गया। कालाअंब में कार्यकारी एसडीएम उपेन्द्र चौहान की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों ने भाग लिया।
संगड़ाह अस्पताल में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम
संगड़ाह उपमंडल के तहत एसडीएम सुनील कायथ की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगडाह में पूर्वाभ्यास करवाया गया। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह में भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाईड की घटना घटित हुई थी जहां पर ऐहतियात के तौर पर 8 लोगों को स्वास्थ्य केन्द्र से बाहर निकाला गया।
पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में फलैश फलड पर हुई मॉक ड्रिल
पांवटा साहिब उप-मंडल के तहत नजदीक कच्ची ढांग- सिरमौरी ताल में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना-व सुरक्षित निकासी योजना आदि पर पूर्वाभ्यास करवाया गया। एसडीएम गुंजीत चीमा की अध्यक्षता में सिरमौरी ताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यहां पर भू-स्खलन और बादल फटने की संभावित स्थिति पर मॉक ड्रिल हुई जिसमें करीब 3 लोगों के घायल होने सूचना मिली थी जिन्हें सुरक्षित निकाल कर पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कफोटा उप मंडल में भूस्खलन और भू-धंवास पर अभ्यास
इसी प्रकार कफोटा उपमंड के तहत गांव अंबोन में एसडीएम राजेश वर्मा की अध्यक्षता में भूस्खलन,भू-धंसाव क्षेत्र, फ्लैश फ्लड स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यहां पर अति वर्षा होने की स्थिति के कारण फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर रिलीफ कैंप तक पहुंचाया गया।
पच्छाद के लाना रोना गांव में भू-स्खलन पर हुआ पूर्वाभ्यास
पच्छाद उपमंडल में एसडीएम संजीव धीमान की अगुवाई में लाना-रोना गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर अभ्यास करवाया गया। यहां पर भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाइड होने के कारण लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी जिसमें 29 घायल लोगों को पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यु कर एंबुलेंस के माध्यम से बड़ू साहिब चैरिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
मॉक-ड्रिल की मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम
सिरमौर जिला में चलाये जा रहे 8वें मेगा मॉक ड्रिल की राज्य स्तर पर शिमला से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई।
सिरमौर जिला में मेगा मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। इस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल..आर.. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपथित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रिंसिपल केके शर्मा तीसरी बार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर 11 जून :    वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक चेयरमैन शशि कांत शर्मा की देखरेख और अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!