हेड कांस्टेबल जसवीर लापता नहीं हुआ था बल्कि वह छुपा हुआ था : मारपीट के मामले की जांच का जिम्मा भी अब सीआईडी को दी गई सौंप – डीआईजी डॉ. डीके चौधरी

by

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर के मिल जाने के बाद अब कई तरह के खुलासे हो रहे है। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि हेड कांस्टेबल जसवीर लापता नहीं हुआ था बल्कि वह छुपा हुआ था। पुलिस की टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद हरियाणा के नारायणगढ़ के समीप एक ट्यूबवेल पर लेटे हुए तलाश कर लिया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति आज के समय में मोबाइल फोन से ज्यादा देर तक दूर नहीं रह सकता और यही उसे तालाश करने का आधार बना। उनके परिजनों व जानकारों पर प्रेशर डाला कि ऐसा नहीं हो सकता कि जसवीर किसी से संपर्क नहीं कर रहा है।
उन्हीनों बताया कि हेड कांस्टेबल अपने परिजनों के संपर्क में था। एसडीपीओ पांवटा साहिब आदिति सिंह शुक्रवार शाम को काला अंब में मौजूद थी और जानकारी मिलने के बाद वह टीम लेकर मौके पर पहुंची और हेड कांस्टेबल को नाहन लेकर आई। जसवीर की तबियत ठीक नहीं थी जिसके बाद मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस की पीठ थपथपाई और कहा कि उनकी मेहनत से हेड कांस्टेबल मिल गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जसवीर के बयान कलमबद्ध नहीं हो पाए हैं। शीध्र हेड कांस्टेबल के बयान लिए जाएंगे।

सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सही है कि इस प्रकरण से पुलिस विभाग की किरकिरी हुई है और छवि पर विपरित असर पड़ा है। इस मामले में अब विभागीय कार्रवाई होगी।
इसके इलावा एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि काला अंब के देवनी में हुई पंजाब के 6 -6 फुट के लोगों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ लाठियों के साथ मारपीट की। जिस मामले के बाद हेड कांस्टेबल का यह पूरा प्रकरण हुआ उस मारपीट के मामले की जांच का जिम्मा भी अब सीआईडी को सौंप दिया गया है। इस मामले में आदेश आईजी हिमाचल पुलिस की तरफ से सिरमौर पुलिस को मिल चुके हैं।
एसपी रमन कुमार मीणा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि इस पूरे मामले से पहले ही काला अंब में तैनात हेड कांस्टेबल जसवीर के खिलाफ एक व्यक्ति ने 17 मई को उन्हें शिकायत सौंपी थी। शिकायत में जसवीर पर 45 हजार रुपए की रिश्वत के आरोप लगाए गए थे। इस दौरान शिकायतकर्ता द्वारा एक ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई थी। इस मामले में जांच का जिम्मा डीएसपी हैडक्वार्टर रमा कांत ठाकुर को सौंपा गया था और मामले में जांच की गई। शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि पाई गई थी। मामले में आगामी जांच व कार्रवाई की जानी थी. लेकिन इस बीच जसवीर द्वारा वीडियो वायरल करने व छुप जाने का नया प्रकरण सामने आया। उनहीनों ने कहा कि मारपीट का जो मामला देवनी में सामने आया उसके वीडियो में पता चल रहा है कि पंजाब के लोग किस तरह से यहां सरेआम दिन दहाड़े युवक पर डंडे बरसा रहे हैं। ऐसे में जब पीड़ित पक्ष हेड कांस्टेबल की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ तो उन्होंने उन्हें शिकायत की। इस शिकायत पर हेड कांस्टेबल को सही जांच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कार्रवाई करने की बजाय वीडियो वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि यदि सभी जवान इस प्रकार काम करेंगे तो कैसे काम चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि हेड कांस्टेबल को अपने जिला पुलिस के अधिकारियों के निर्देश सही नहीं लग रहे थे और वह किसी प्रकार का दबाव महसूस कर रहे थे तो उसने डीआईजी, आईजी या डीजीपी स्तर के उच्चाधिकारियों के समक्ष आवाज क्यों नहीं उठाई। यदि यहां भी उनकी सुनवाई नहीं होती तो वह सरकार के समक्ष या फिर अदालत के समक्ष अपनी बात रख सकते थे। उन्हीनों कहा कि कि हेड कांस्टेबल वीडियो में जो मारपीट के मामले में धारा 307 दर्ज करने को लेकर पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं वह बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि मामले में हेड कांस्टेबल को सही जांच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल ने ऐसा क्यों कहा यह सभी बातें जांच का विषय है। जाँच होने के बाद सभी बाते सहमने आ जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसवीं कक्षा के बाद क्या करें बिषय पर सेमीनार का सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में किया आयोजन 

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस एवं कैरियर काउंसलर साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नौंवीं एवं दसवीं कक्षा विद्यार्थियों को  ‘दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

सलूणी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित ग्राउंड को समतल कर क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की नवगठित कार्यकारिणी की...
हिमाचल प्रदेश

शिष्या से दुराचार पर ‘योग शिक्षक’ गिरफ्तार : आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज

सोलन, 21 जून : विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने तकरीबन 30 साल के योग शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में आरडीजी पर चर्चा : विपक्ष-सरकार आमने सामने, ओपीएस नहीं होगी बंद कहा मुख्यमंत्री ने

एएम नाथ :  शिमला ।  16वें वित्त आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश सहित 17 राज्यों के लिए राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के मुद्दे पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चर्चा शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!