DC अपूर्व देवगन ने जल शक्ति विभाग को दिए जलापूर्ति योजनाओं को लगातार चलाने के निर्देश

by
एएम नाथ।  मंडी 18 जूनः जिला के लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के साथ माह अप्रैल से नियमित रूप से बैठके की जा रही है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पडे। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को विडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की कमी से सम्बन्धित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए जलापूर्ति योजनाओं को लगातार चलाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति की जो योजनाएं जल स्त्रोतों के सूखने के कारण प्रभावित हुई हैं उन क्षेत्रों में सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए अन्य योजनाओं से पानी उठाया जाए ताकि उन क्षेत्रों में भी पर्याप्त जलापूर्ति की जा सके।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पेयजल को व्यर्थ न गवांए और न ही सिंचाई के लिए उपयोग में लाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों की छुट्टियां पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है तथा उन्हें अपने-अपने स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में एडीसी रोहित राठौर, एडीएम डा. मदन कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला के समस्त एसडीएम तथा जल शक्ति विभाग के समस्त अधिकारी ऑनलाईन जुडे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की बोह वैली में बन रहा प्रदेश का पहला ट्राउट हब : पर्यटन के साथ स्वरोजगार का नया अध्याय

धारकंडी क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता अब आर्थिकी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा रही कदम* एएम नाथ।  धर्मशामा:17 फरवरी :  शाहपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर धारकंडी क्षेत्र की बोह घाटी अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांगला में वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत, 3 घायल

एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार को सांगला संपर्क सड़क पर एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पलिगचे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने फतेहपुर के बाढ़ग्रस्त मंड क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना उनका हाल….हर मदद का दिया भरोसा

फतेहपुर 3 अगस्त: कृषि एवम पशुपालन मंत्री प्रो0 चन्द्र कुमार ने आज वीरवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मण्ड क्षेत्र के तहत रियाली, मंड बहादुर तथा बेल ठाकरां का दौरा कर यहां...
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

ऊना : सीएमओ ऊना डॉ. मंजू बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में...
Translate »
error: Content is protected !!