हिमकेयर और आयुष्मान भारत से बाहर हुए 21 आयुर्वेदिक अस्पताल

by

हिमकेयर और आयुष्मान भारत से बाहर हुए 21 आयुर्वेदिक अस्पता

21 आयुर्वेदिक अस्पतालों पर गिरी गाज, हिमकेयर-आयुष्मान के तहत नहीं मिलेगा मुफ्त उपचार

नई ऑनलाइन व्यवस्था के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल योजनाओं से बाहर, कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा

एएम नाथ। शिमला
हिमाचल प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को हिमकेयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं के पैनल से बाहर कर दिया गया है। इस संबंध में हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी (एचपीएसबीवाई) ने आदेश जारी किए हैं। निर्णय के बाद इन अस्पतालों में पात्र मरीजों को दोनों योजनाओं के तहत मिलने वाला पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज अब उपलब्ध नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की नई ऑनलाइन व्यवस्था में आयुर्वेदिक अस्पतालों को शामिल करने का प्रावधान नहीं रखा गया है। इसी कारण राज्य के आयुर्वेदिक अस्पतालों को योजनाओं के पैनल से हटाने का फैसला लिया गया है। अब तक इन अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार का लाभ उठा रहे थे।
इस फैसले का असर अस्पतालों में कार्यरत करीब 40 से 50 आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। ये कर्मचारी दोनों स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड, क्लेम और अन्य प्रशासनिक कार्य संभालते थे। योजनाओं का संचालन बंद होने से उनकी सेवाओं की आवश्यकता कम होने की आशंका है, जिससे रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है।
जिन अस्पतालों को योजनाओं से बाहर किया गया है उनमें जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर, नालागढ़, धर्मशाला, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, रिकांगपिओ, नाहन, चंबा, सोलन, मंडी और कुल्लू सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा रीजनल आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला तथा राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला को भी पैनल से हटाया गया है। इस निर्णय से प्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों में उपचार कराने वाले हजारों लाभार्थियों पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक एएम नाथ। चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण से मल्याणा एवं चम्याणा हिस्से में आ रही समस्याओं का होगा समाधान – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन शिमला, 07 जून – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग परमाणु-शिमला फोरलेन के मल्याणा एवं चम्याणा के मध्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि...
Translate »
error: Content is protected !!