मैहला जातर–2026 में गूंजा लोक संस्कृति का रंग : युवाओं से रूबरू हुए विधायक डॉ. जनक राज, सांस्कृतिक विरासत पर दिया जोर

by

हेल्पिंग युथ मैहला संस्था के आयोजन को विधायक ने सराहा

एएम नाथ। चम्बा : मैहला जातर–2026 कार्यक्रम मंगलवार को उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन हेल्पिंग युथ मैहला संस्था द्वारा किया गया, जिसमें भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विधायक डॉ. जनक राज का संस्था के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं और गणमान्य नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, सामाजिक सहभागिता तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा की।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मैहला जातर जैसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
डॉ. जनक राज ने हेल्पिंग युथ मैहला संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। मैहला जातर–2026 ने एक बार फिर क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि और सामुदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की ऊना: 13 अगस्त : सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में माहिलपुर के युवक की संदिग्ध हालत में मौत :28 वर्षीय मोहित शर्मा 5 वर्ष पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था।

माहिलपुर : कनाडा के ओंटारियो राज्य के टीमन हट शहर मे उपमंडल गढ़शंकर के माहिलपुर ब्लाक के गांव चंदेली के 28 वर्षीय युवक के संदिग्ध हालत में मौत की खबर मिलने पर गांव में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की, उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह किया भेंट

चिंतपूर्णी 16 दिसंबर – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!