डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

by
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव
एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन कुमार पुत्र जोगिंद्र पाली वासी आईटीआई कालोनी गुरदासपुर के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कालेज चंबा भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर का रमन कुमार अपने पारिवारिक सदस्यों संग कार में सवार होकर डलहौजी से खजियार की ओर आ रहा था। कार में रमन कुमार की पत्नी, दो बच्चे, सुसर व एक रिश्तेदार के बच्चे सहित कुल छह लोग सवार थे। खजियार से करीब दो किलोमीटर पीछे वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गया। वाहन में सवार पांच लोग नीचे उतर कर पैदल ही खजियार पहुंच गए। मगर रमन कुमार वाहन में ही सवार रहा। इसी दौरान पीछे कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
परिणामस्वरूप रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार को खाई में गिरता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच खजियार में घूम रहे रमन कुमार के पारिवारिक सदस्यों को दुर्घटना के बारे में पता चला। वे दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंच गए। रमन कुमार को खाई में मृत हालत में देख पारिवारिक सदस्यों की चीखें निकल गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से रमन कुमार के शव को खाई से उठाकर सडक़ पर पहुंचाया। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दुर्घटना में मारे गए रमन कुमार के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पुजारली-4 में पंचायत/सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री ने आज अपने नावर क्षेत्र के प्रवास के दौरान पुजारली-4 में 65 लाख रुपये से निर्मित पंचायत/सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।  इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों को...
article-image
पंजाब

जीओ अरोड़ा टैलीकाम सतनौर के जीओ के र्बोड कुल हिंद किसान सभा ने हटाए

गढ़शंकर: जीओ अरोड़ा टैलीकाम सतनौर के बाहर से जीओ के र्बोड हटाने के बाद कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष चौधरी, सीटू नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को संरक्षण प्रदेश में भाजपा को मिल रहा पूर्ण स्नेह, सहयोग और समर्थन, तीनों सीटें जीतेगी भाजपा एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब

पंजाब में PCS को प्रोमोशन बने IAS ऑफिसर …देखें लिस्ट

चंडीगढ़। पंजाब के छह में से पांच पीसीएस अधिकारी आइएएस बन गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में बुधवार को हुई बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!