सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना : सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने छोड़ दी अपनी विधायकी – जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ।  हमीरपुर, 18 जून :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मंगलवार को कहा कि सरकार की तानाशाही के कारण निर्दलीय विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा।  मुख्यमंत्री सत्ता की ताक़त का दुरूपयोग करके निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करना चाहते थे। सत्ता के दम पर सभी निर्दलीय विधायकों को भी डराया धमकाया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा का चुनाव हारने के बाद निर्दलीय विधायकों पर मुक़दमे हुए। उन्हें जेल भेजने की साज़िशें हुई। उनके परिवार के लोगों पर, रिश्तेदारों पर भी मुक़दमे हुए। समर्थन न देने पर सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना। सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने अपनी विधायकी छोड़ दी। यह प्रताड़ना उन्हें हमीरपुर के हितों में आवाज़ उठाने पर चुकानी पड़ी। विकास के कामों को बहाल करने की माँग सरकार को रास नहीं आई।

जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्दलीय विधायक का मतलब होता है वह किसी भी दल का मुद्दों पर सहयोग करे, लेकिन सरकार चाहती है कि वह सरकार के हिसाब से काम करे नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस के राजसभा प्रत्याशी जो कि सुक्खू सरकार के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ केस लड़ चुके थे, हिमाचल से जिनका कोई वास्ता नहीं था, उन्हें वोट न देने पर सरकार द्वारा इन विधायकों को प्रताड़ित किया गया।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की कोशिश की गई, उनके सहयोगियों पर मुक़दमा दर्ज कर फ़साने की धमकी दी गई। सरकार हार का बदला निकालने के लिए प्रदेश के लोगों द्वारा चुने गये विधायकों को हर तरह से प्रताड़ित किया। विधायकी से इस्तीफ़ा देने के बाद भी यह नेता अब भी सरकार के निशाने पर हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों के हितों की आवाज़ उठाने के लिए आशीष समेत सभी नेताओं को विधायक छोड़नी पड़ी। अब उनके साथ हमीरपुर के लोगों का आशीर्वाद है। राज्यसभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने के कारण उन्हें इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी। भाजपा ने इसीलिए सभी को टिकट दिया है। हमीरपुर के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद आशीष के साथ है वह भारी से भारी मतों से फिर से विजयी होंगे। इस मौक़े पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुधीर शर्मा समेत, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने सराहा ऊना अस्पताल को 300 बेड बनाने का मुख्यमंत्री का निर्णय

सत्ती ने मंत्रिमंडल के फैसले के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बेड का बनाने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर 2,000 करोड़ रुपये का बोझ घटेगा

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में हिमाचल की बड़ी जीत, किशाऊ परियोजना को मिली नई गति सुक्खू की मजबूत पैरवी रंग लाई, 422 मेगावाट किशाऊ बांध निर्माण का मार्ग प्रशस्त एएम नाथ। नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां फेडरेशन के मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का किया वीरेंद्र कंवर ने निरीक्षण

वीरेंद्र कंवर व प्रो. राम कुमार ने परिसर में किया पौधारोपण ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के बढ़ेडा स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!