भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन किया दाखिल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

by

हमीरपुर, 18 जून । विधानसभा की हमीरपुर सदर सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन पर दाखिल कर लिया है। इस नामांकन से पूर्व विजय संकल्प रैली व जनसभा का आयोजन किया गया।

इसमे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, उपचुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा, सह प्रभारी त्रिलोक जंवाल, संयोजक बिहारी लाल, सह संजोयक दलीप ठाकुर, धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, बड़सर से आईडी लखनपाल, सहित पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

नामांकन से पहले गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित विशाल जनसभा में हजारों लोगों ने एक मुश्त भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान आशीष शर्मा ने कहा कि एकादशी के पावन दिन पर आज नामांकन भरने जा रहा हूँ। उन्होंने अनुराग ठाकुर को भी पांचवीं बार सांसद बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनसभा में पहुंचे जनसैलाब ने तय कर दिया है कि इस बार हमीरपुर से भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से विजयी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कॉंग्रेस सरकार बनने के बाद बतौर निर्दलीय विधायक सरकार को समर्थन दिया और मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम भी हमीरपुर में करवाया। लेकिन मुख्यमंत्री ने एक चुने हुए विधायक को दरकिनार किया। हर बार लोगों के कामों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गया, लेकिन मुख्यमंत्री ने चार चार दिन दफ्तर के बाहर बैठाए रखा पर समय नहीं दिया। क्यों नौ विधायक उन्हें छोड़ कर गये, यह मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए व आत्ममंथन करना चाहिए।

उन्होंने देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया और दोपहर 12:05 बजे नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व चुनावों में डट जाने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन तीन उपचुनावों के लिए विलंब किया। अब आशीष शर्मा भाजपा के उम्मीदवार बने है। और इन्हें पहले से ज्यादा मतों के साथ विजयी बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी हैं कम से कम दो बार डोर टू डोर प्रचार करना है और भाजपा को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। चुनावों में अधिकारियों कर्मचारियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। कॉंग्रेस सरकार प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पढ़ाई के बहाने लड़कियों को टीचर दिखाता था अपना प्राइवेट पार्ट – शिक्षक बना भक्षक

एएम नाथ। मंडी : गुरु और शिष्य के बीच के रिश्ते को पवित्र रिश्ता कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपत्तिजनक साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त- 4.06 करोड़ रुपये की नकदी बरामद : ईडी ने अवैध खनन मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 14 जगहों पर की थी छापेमारी

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर ने अवैध खनन मामले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत पंजाब राज्य के विभिन्न जिला रूपनगर (रोपड़), होशियारपुर, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं : 6 महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी, प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में, प्रदेश की ट्रेजरी खाली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का सेवाकाल भारत के विकास में मील का पत्थर हैं। नौ सालों में मोदी ने वह कर दिखाया, जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ है।...
Translate »
error: Content is protected !!