नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

by
एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज उदय कुमार सिंह पुत्र विद्या सिंह, निवासी गांव निचला खेड़ा, डाकघर खेड़ा, तहसील नालागढ़, गुरनाम सिंह पुत्र जागर सिंह, गांव चुहुंवाल, डाकघर एवं तहसील नालागढ़, हरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह गांव एवं डाकघर राजपुरा तहसील नालागढ़ तथा विजय सिंह पुत्र श्याम सिंह, गांव मंगूवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़ ने आज़ाद प्रत्याशियों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अतिरिक्त किशोरी लाल शर्मा पुत्र राम लोक शर्मा, गांव अम्बवाला, डाकघर पंजैहरा, तहसील नालागढ़ ने स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि आज नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 08 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून, 2024 को की जाएगी जबकि नामांकन वापिस लेने की तिथि 26 जून, 2024 को सायं 03.00 बजे तक निर्धारित की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड रन मैराथन 29 जुलाई को होगी आयोजित : डॉ. दीपाली शर्मा

एएम नाथ। मंडी, 28 जुलाई।  स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी में 29 जुलाई को पांच किलोमीटर लंबी रेड रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीराम रथ यात्रा का नौवें दिन झाड़माजरी , बरोटीवाला में जगह जगह भव्य स्वागत

बद्दी 18 जनवरी (तारा) : रथ यात्रा अभियान के नौवें दिन भव्य श्री राम ज्योति रथ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में अयोध्या से आई पवित्र ज्योति का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन कटारिया को विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त

गढ़शंकर : जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनावी के चलते विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब...
Translate »
error: Content is protected !!