जनता में गलत बयानबाजी करना भी सदन की गरिमा के खिलाफ़ : मुझे कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें जयराम : कुलदीप सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। शिमला :   6 विधायकों को बर्खास्त और तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को लेकर विधान सभा अध्यक्ष के निर्णय को लेकर भाजपा लगातार निशाना साध रही है और नेता विपक्ष जयराम ने बीते कल ही स्पीकर को सरकार के हाथ की कठपुतली करार देते हुए उनके बयान और भूमिका पर सवाल उठाए थे जिसको लेकर आज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  शिमला में पलटवार किया ।
उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर अपनी जुबान पर नियंत्रण रखे और कोर्ट और सदन के फैसलों को लेकर जनता के बीच गलत बयानबाजी करने से बाज आए और उन्हें मजबूरन कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य न करें।
विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बीते दिनों दो मामलों छ विधायको और तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ संवैधानिक अधिकार शेड्यूल 10 के तहत विधान सभा सचिवालय ने कारवाई की है।
सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी इन निर्णयों को सही ठहराया है ऐसे में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर जनता के बीच गलत बयानबाजी कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं होगी।
सभी सदन की मान मर्यादा को कायम रखें। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे अपने आचरण का सर्टिफिकेट जयराम ठाकुर से लेने की आवश्यकता नही है।
प्रदेश की जनता विधान सभा अध्यक्ष का आचरण देख रही है और लोगों ने उसका फैसला चुनाव में भी दे दिया है। जयराम ठाकुर शब्दों व अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और कोर्ट व जनता के जनमत पर पर विश्वास करें।
वहीं भाजपा के नौ विधायको के खिलाफ चल रहे मामले पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मामला विधान सभा सचिवालय के विचाराधीन है और इसमें सभी को नोटिस भेजे गए हैं जिसका जवाब भी आ गया है।
सदन के आसान पर जाकर कागज़ फाड़ना, नारेबाजी करना आसान का अपमान है। फिलहाल मामला विचाराधीन है और समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सदन का संचालन पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से किया है। पक्ष और विपक्ष दोनों को पूरा समय दिया गया है।
डेढ़ वर्ष में सदन की प्रोडक्टिविटी 132 फीसदी रही है जो कि अपने आप में बड़ी बात है बावजूद इसके नेता विपक्ष जयराम ठाकुर गलत बयानबाजी कर रहे है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गोबर ख़रीदने की गारंटी दी थी कम्पोस्ट ख़रीदने की नहीं- क्या सरकार में बैठे लोगों को गोबर और कम्पोस्ट में फ़र्क़ नहीं पता :जयराम ठाकुर

बाक़ी गारंटियों की तरह फिर से हिमाचल के लोगों को ठगने की तैयारी में सुक्खू सरकार प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल ट्रेनर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे जयराम ठाकुर एएम नाथ।शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 153.81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ। फतेहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने ब्यास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर कर दिया हमला : 15 भारतीय क्रू थे सवार

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच क्षेत्रीय तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में रविवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 पुलिस अधिकारियों के तबादले : 3 मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल की भी तैनाती

शिमला : हिमाचल सरकार ने आज 10 पुलिस अधिकारियो व चार कालजो प्रिंसिपलो को इधर से उधर कर दिया। इसके इलावा सचिवालय कैडर के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को पुनः: रोजगार से निवाजा गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!