मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में रहने के लिए शानदार बंगला लिया किराए पर : महीने के 8 दिन के लिए अपना आशियाना बनाने का निर्णय

by

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अब जालंधर में रहने के लिए शानदार बंगला किराए पर लिया है। सीएम मान ने बंगला किराए पर लेने का उद्देश्य इस इलाके के लोगों की सेवा बताया है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने विधानसभा उपचुनाव की वजह से जालंधर में घर किराए से लेने की बात कही थी।

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर बंगला किराए पर लेने सम्बन्धी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “पिछले दिनों मैंने कहा था कि मैं जालंधर में एक मकान किराए पर ले रहा हूँ। मैं आज अपने परिवार के साथ जालंधर में एक मकान में आया गया हूँ। माझे और दोआबा इलाके के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, उनकी समस्याएँ यहीं से दूर हो सकेंगी। हम लोगों की परेशानी कम करने और स  रकार से संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
भगवंत मान ने इसके साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की जिसमें वह अपनी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत कौर के साथ नजर आए। उन्होंने बताया है कि वह अब प्रत्येक सप्ताह दो दिन इस मकान में रहेंगे। सूत्रों की मने तो यह बंगला लुधियाना के फगवाड़ा रोड पर स्थित है और इसमें पाँच बेडरूम हैं। यह बंगला लगभग करीब120 मरले में बना है। यह बंगला जालंधर के डॉक्टर रणबीर सिंह का बताया जा रहा है ।जिस कॉलोनी में स्थित है, उस कॉलोनी में अभी और घर नहीं बने हैं। इसकी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस कई एकड़ के बंगले को महीने के 8 दिन के लिए अपना आशियाना बनाने का निर्णय लिया है।

पंजाब की आर्थिक हालत को देखते हुए प्रश्न उठ रहे है कि इस बंगले का किराया भगवंत मान खुद देंगे या फिर इसका खर्च आर्थिक संकट में फंसी पंजाब सरकार देगी। यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की भीड़ और सफाई पर राकेश टिकैत ने कहा- “योगी सरकार ने कर दिखाया कमाल!” अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की...
article-image
पंजाब

कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन जागरण कमेटी के सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप में किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन मां भगवती जागरण कमेटी अड्डा कोट फतूही समूह सदस्यों की ओर से अध्यक्ष प्रेम नाथ वदवा के नेतृत्व में संयुक्त रूप में...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में टैलेंट हंट मुकाबला 28 जुलाई को

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री बी.पी. बेदी के निर्देशानुसार टैलेंट हंट मुकाबला 28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे करवाया जा रहा। है इस संबंधी जानकारी देते...
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनाव के लिए बारह नामांकन पत्र भरे

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर में चुनाव लडऩे के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए आज विभिन्न बार्डो से चुनाव लडऩे के लिए बारह ले नामांकन पत्र भरे। जिसमें बार्ड नंबर एक से संगीता रानी...
Translate »
error: Content is protected !!