व्यय पर्यवेक्षक ने देहरा में देर रात किया नाकों का निरीक्षण : व्यय निगरानी टीमों को दिये हर पल अलर्ट रहने के निर्देश

by
देहरा / तलवाड़ा ; राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनावों को देखते हुए निगरानी टीमें पुरी तरह से चौकस हैं। चुनावों के दौरान प्रचार व्यय को लेकर निगरानी दल प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं। कल देर रात देहरा विधानसभा क्षेत्र के बढल, ढलियारा, हनुमान चौक, नैहरणपुखर और साथ लगते क्षेत्रों में लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यय पर्यवेक्षक अल्पेश कुमार त्रिकमलाल परमार (आईआरएस) ने यह बात कही। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक ने देर रात देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में तैनात फ्लाइंग स्क्वाड के दल, स्टेटिक सर्विलांस टीमों और पुलिस सहित अन्य निगरानी दलों की कार्यप्रणाली को जांचा।
पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे निगरानी दल :   अल्पेश कुमार ने इस दौरान देहरा में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कार्यों की सराहना करते हुए, उन्हें हर पल अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देहरा निर्वाचन क्षेत्र में सभी एफएसटी, एसएसटी और अन्य निगरानी दल दिन-रात पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देहरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी व्यय और संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग द्वारा दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर ऑफिसर, एक सहायक व्यय पर्यवेक्षक, एक अकांउटिंग टीम, 6 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें, 6 स्टेटिक निगरानी दल, दो वीडियो सर्विलांस टीम और एक वीडियो व्यूइंग टीम तैनात की गई है।
चुनाव आयोग के निर्देशों का हो अक्षरशः पालन
व्यय पर्यवेक्षक ने निगरानी दलों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यय निगरानी टीमों को चुनावों तक चौबीस घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चुनावों के दौरान किसी भी स्तर पर नकदी या अन्य किसी तरह के प्रलोभन का प्रयोग वोटरों को प्रभावित करने के लिए न हो, इसे सुनिश्चित करना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक संदेहास्पद गतिविधि, व्यक्ति या गाड़ी की गहनता से जांच की जाए।
विभागों से ली जा रही नियमित रिपोर्ट
व्यय पर्यवेक्ष ने बताया कि देहरा में उपचुनावों के दुष्टिगत बैंक प्रबंधन को भी प्रतिदिन की लेन-देन, आनलाइन मनी ट्रांसफर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी शराब की बिक्री पर विशेष चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जीएसटी विभाग को इस बाबत आवश्यक निर्देश देने के साथ ही नारकोटिक्स के नोडल अधिकारियों को भी नियमित तौर पर रिपोर्ट के लिए कहा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संवेदनशील पारिस्थिति की रक्षा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “पर्यावरण युवा संसद–2026” का सफल आयोजन एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी द्वारा “सतत पर्यावरण एवं जलवायु कार्रवाई हेतु युवा नेतृत्व” विषय पर पर्यावरण युवा संसद-2026 का सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध को सत्ता का संरक्षण, नालागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दर्ज हैं 132 मुक़दमे : जयराम ठाकुर

नालागढ़ की जनता केएल ठाकुर के साथ, सरकार को प्रदेश के लोगों ने नकारा निर्दलियों से जबरिया समर्थन लेना चाहते थे मुख्यमंत्री,   बीबीएन में उद्योगों को सरकारी संरक्षण में किया जा रहा है परेशान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर DC रेपसवाल ने  व्यवस्थाओं का लिया  जायजा 

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024  के तहत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेले के सफल आयोजन को लेकर  की जा रही विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का...
Translate »
error: Content is protected !!