पॉवर सेक्टर में चल रहे घोटाले हैं विमल नेगी की मौत का कारण – पीएसयू से हाइड्रल प्रोजेक्ट लेने में सरकार का बड़ा खेल  : जयराम ठाकुर

by
बसों का मिनिमम किराया पांच रुपए बढ़ाना प्रदेश वासियों के साथ निर्दयता
एएम नाथ। शिमला :  भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में पावर जेनरेशन के सेक्टर में बहुत बड़े-बड़े खेल हो रहे हैं। जिन प्रोजेक्ट्स को लंबे समय से कोई करने को तैयार नहीं था उन्हें देश की प्रतिष्ठित और प्रतियोगी कंपनी एसजेवीएनएल और एनएचपीसी को दिया गया। क्योंकि उन कंपनियों की क्षमता थी और उनका ट्रैक रिकॉर्ड था कि वह ऐसा काम कर सकते हैं। चारों पावर प्रोजेक्ट्स में काम शुरू हो चुका है और सरकार अब उनसे प्रोजेक्ट वापस ले रही है। उनकी बातचीत आंध्र प्रदेश की और कर्नाटक की कुछ कंपनियों से चल रही है। इन सब में बहुत बड़ा खेल है। पॉवर प्रोजेक्ट्स में फैले भ्रष्टाचार के कारण ही एचपीपीसीएल के महाप्रबंधक विमल नेगी जी की मौत हुई है। उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है यह भी रहस्य अब गहराता जा रहा है। सरकार ने 15 दिन का समय उनके परिवार को दिया था वह भी पूरा हो गया और उस दौरान सरकार एक आरोपी से पूछताछ भी नहीं कर पाई। परिजन सीबीआई जांच की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और सरकार जाने किसे बचा रही है। पावर सेक्टर में जो बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है एक नेक्सस चल रहा है नेताओं का अधिकारियों का। जिस पर पर्दा डालने का काम सरकार कर रही है।
बसों का मिनिमम किराया पांच रूपए बढ़ाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के काम करने के तरीके को पूरा प्रदेश और पूरा देश समझ चुका है। जो पार्टी सत्ता में बहुत सारी गारंटी के साथ आई वादों के साथ आई उन वादों को छोड़ दिया। अब उनके साथ सरकार निर्दयता से पेश आ रही है। सबसे बड़ी बात है कि गरीब वर्ग के लिए प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन का एकमात्र साधन हमारी एचआरटीसी की बसें हैं। सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि बस में कदम रखते ही ₹10 आपको देना पड़ेगा चाहे आपको सौ मीटर जाना है या 400 मीटर या एक किलोमीटर। हिमाचल प्रदेश सरकार इस प्रकार के फैसले लेकर लोगों की गरीब लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चौड़ा मैदान में प्रदर्शनरत वोकेशनल टीचर्स से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रदर्शनरत शिक्षकों से उनकी मांगों को सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय में जो भी तकनीकी समस्याएं हैं उनका निदान करके सरकार वोकेशनल टीचर्स की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें क्योंकि उनकी मांगों से सरकार को कोई वित्तीय नुकसान होता प्रतीत नहीं हो रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल करेगें शादी मुख्यमंत्री भगवंत मान : डा. गुरप्रीत कौर के साथ

गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम आवास में आयोजित विवाह समारोह ब्यूरो, 6 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार डा. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा । : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

वर्षों पुरानी ‘एयर बबल’ बीमारी पर शत-प्रतिशत काबू, अब स्थानीय स्तर पर तैयार होगा स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज बाहर से बीज मंगाने की निर्भरता घटेगी, सरकारी खर्च में भी आएगी कमी रोहित जसवाल। ...
Translate »
error: Content is protected !!