टाहलीवाल में डीजल से भरे टेंकर में लगी भयानक आग, एक की मौत

by
एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा घटा ।टाहलीवाल-अमराली मार्ग की गहरी उतराई से अचानक अनियंत्रित हुआ टैंकर पलटने के बाद 50 मीटर दूरी तक रेंगता गया और टाहलीवाल-ललड़ी मुख्य चौक के पास जाकर टैंकर में भरे तेल से ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार सुभाष चंद पुत्र भजना राम, निवासी धग, तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब की मौत हो गई।
वहीं मेन बाजार में पलटने से पहले इस टैंकर ने कुछ वाहनों को भी टक्कर मार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया। जिन पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की स्थानीय टीम के साथ-साथ जिला मुख्यालय और पंजाब के नंगल स्थित फायर स्टेशनों से भी 6 गाड़ियों को बुलाकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
गनीमत यह रही की घटना स्थल पर ड्रेनेज के लिए बनाया एक बड़ा नाला होने के चलते डीजल उसमें बह गया। जिसके चलते दमकल विभाग को भी आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली। अन्यथा डीजल को लगी आग के चलते हादसा और भी भयावह हो सकता था।
मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीमों सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। एक घायल को नाजुक हालत के चलते फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
पंजाब

6 करोड़ 29 लाख 34 हजार की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 अगस्त: पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

900 अध्यापकों के खिलाफ सरकार ने FIR करने और एक दिन की सैलरी काटने की बात कही ? प्राइमरी टीचर्स ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – हिमाचल में ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार को आर पार लड़ाई की चेतावनी दी है। 26 अप्रैल से प्राथमिक शिक्षक शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की जांच में खुलासा : 27 मई को पकड़ी गई जहरीली शराब मामले के आरोपियों ने गौरव मिन्हास से खरीदी थी

ऊना : जिले में बीते 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना और अश्वनी कुमार निवासी नंगल से पकड़ी गई नकली स्टीकर और होलोग्राम वाली शराब मामले के तार कागड़ा जिला के पालमपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!