जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

by

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और राज कुमार राजू भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। जगदीश राय समराय एक प्रमुख नेता हैं, उन्होंने पंजाब कांग्रेस में कई पदों पर काम किया है और पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से ठीक पहले पूर्व डिप्टी मेयर और एमसी का पार्टी छोड़ना भाजपा और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने बयान में दावा किया कि आम आदमी पार्टी जालंधर में दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। हम जालंधर पश्चिम उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में पंजाब समर्थक सभी लोगों का स्वागत है। हम एक परिवार की तरह हैं और हमारा उद्देश्य उन सभी लोगों को मंच देना है जो पंजाब की तरक्की के लिए काम करना चाहते हैं।
मान ने कहा कि लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उनके नेता लगातार आप में शामिल हो रहे हैं, जिससे साबित होता है कि सभी नेता अपना और पंजाब का भविष्य आप में देखते हैं। मान ने कहा कि जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत एक ईमानदार और प्रतिष्ठित नेता हैं। लोग उन्हें भारी जीत दिलाएंगे। इस अवसर पर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मंत्री अमन अरोड़ा, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली और विधायक बरिंदर गोयल मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर की चपेट में आए स्कूल छात्र की मौत…चचेरा भाई हुआ घायल

 समराला :  प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। समराला के नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आकर...
article-image
पंजाब

बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हंगामा : भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नाक के पास लगी चोट

होशियारपुर, 16 सितंबर। गांव बाड़ियां कलां में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसी...
article-image
पंजाब , समाचार

देश का पहला प्रदेश पंजाब… खंभा-मुक्त गांव, खेतों के ऊपर नहीं, अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने के लिए अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।...
article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
Translate »
error: Content is protected !!