बल्लोवल सोंखड़ी खेतीबाड़ी कॉलेज का अधिक से अधिक युवा लें फायदा: सांसद मनीष तिवारी

by

23 जून तक बगैर किसी लेट फीस लिया जा सकता है दाखिला
बलाचौर । श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा बल्लोवल सोंखड़ी में स्थापित खेतीबाड़ी कॉलेज का अधिक से अधिक युवाओं को फायदा लेने की अपील की है, जहां 23 जून तक बगैर किसी लेट फीस के दाखिला लिया जा सकता है। कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
यहां जारी एक बयान में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस खेतीबाड़ी कॉलेज का कंडी एरिया के युवाओं सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को भी फायदा मिलेगा, जिन्हें लुधियाना स्थित पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 12वीं पास कर चुके या पास करने वाले छात्र इस कॉलेज में 23 जून तक बगैर किसी लेट फीस और 30 जून तक लेट फीस सहित दाखिला ले सकते हैं। खेतीबाड़ी डिप्लोमा कर रहे या 12वीं कक्षा में विज्ञान के विषयों के साथ पेपर दे चुके छात्र भी नतीजा आने से पहले कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं।
इसी के साथ ही उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में आती पंचायतों के सदस्यों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक छात्रों को इस खेतीबाड़ी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे खेतीबाड़ी के क्षेत्र में तरक्की की ऊंचाइयों को छू सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर 12 फरवरी को छुट्टी पर रहेंगी और देश भर में होने वाली हड़ताल में शामिल होंगी : लखविंदर कौर

आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन (सीटू ) ने  हड़ताल के बारे में सीडीपीओ नवांशहर को नोटिस दिया नवांशहर, 28 जनवरी : ब्लॉक नवांशहर में आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन (सीटू ) ने 12 फरवरी को होने वाली देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट : मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल घूमने आ रहे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडग़ंज के भागसू चौक में बुधवार रात...
article-image
पंजाब

विनोद कुमार सोनी की पत्नी रेनू बाला गांव कुनैल की बनी सरपंच

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: पंजाब में पंचायती चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पूरे पंजाब की तरह गढ़शंकर तहसील में पढ़ते गांवों के वोटरों ने भी पूरे उत्साह से मतदान में भाग लिया और...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल का 69वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन : स्कूली खिलाड़ियों ने लगाई स्वर्ण पदक और रजत पदकों की झड़ी

गढ़शंकर, 30 जुलाई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 69वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने कोच संदीप कुमार, लखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!