पत्रकार रामपाल भारद्वाज की माता का देहांत : अंतिम संस्कार में समाजिक, राजनीतिक व धर्मिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि हुए शामिल

by

गढ़शंकर : पत्रकार और समाज सेवी रामपाल भारद्वाज की माता मदन कांता का कल देर रात देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए उपचाराधीन थी। कल शाम को ठीक होने पर अस्पताल से उन्हें छुटी दे दी गई थी। लेकिन कल रात करीब साढ़े चार बजे उनका उनके निवास माहिलपुर में देहांत हो गया। जिसके बाद आज शाम को माहिलपुर के श्मशान घाट में नम आखों के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी चिता को मुख्याग्नि उनके बेटे राम पाल भरद्वाज ने दी।

इस समय रामपाल भारद्वाज और उनके परिवार से दुख सांझा करने के लिए भाजपा की गढ़शंकर की हल्का इंचार्ज निमिशा मेहता, परविंदर माहिलपुरी, आप के हल्का इंचार्ज परमिंदर सिंह संधू , कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, रविंदर नीटा, पूर्व सरपंच कुलभुषण कुमार , दोआबा सैनी सभा के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी , रॉकी मोयला, पार्षद अमरजीत सिंह भिंदा ,प्रेस क्लब के प्रधान गुरनाम सिंह कहारपुरी, परमजीत भूंनो, अमरजीत कुमार, सतनाम सिंह लोई, राजिंदर सिंह, जसवीर विरदी, अशोक कुमार, शोभा रानी,  हरभजन सिंह स्पोर्ट्स क्लब से मास्टर बनिदर सिंह, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी  अध्यक्ष अजायब सिंह बोपाराय, व पत्रकार राजिंदर सिंह , सरपंच नरिंदर मोहन निंदी, पत्रकार राकेश कुमार, अजमेर भनोट, बिट्टू सतनौर , संजीव कुमार, फुला राम बीरमपुरी, लोकेश वालिया, जसवीर झल्ली, बलवीर चोपड़ा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन को 9 जून तक भेजे जा सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की प्रियांशु खाती ने दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहरी-स्थानीय निकायों में वार्डों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

224 करोड़ से बनेगी सुखाहार सिंचाई परियोजना, 186 करोड़ से होगा देहर और गज खड्ड पर पुलों का निर्माण : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

गगल-लंज- नगरोटा सूरियां सड़क के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 15 करोड़ 61लाख रुपए। नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं। सीएचसी नगरोटा सूरियां का दौरा कर निर्माण कार्यों तथा सुविधाओं का लिया जायजा…..मरीजों से मिलकर जाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में चिट्टे के साथ तीन तस्कर काबू

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन किया है। यहां पुलिस ने 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को...
हिमाचल प्रदेश

6.74 लाख रुपये से चोरी : पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

ऊना: हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। चोरी के आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने...
Translate »
error: Content is protected !!