नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण – DC मनमोहन शर्मा

by
एएम नाथ। सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के तहत 10 जुलाई, 2024 को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए अपना सहयोग दें।
उपायुक्त ने बताया कि 10 जुलाई, 2024 को प्रातः 07.00 बजे से मतदान आरम्भ होगा। उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए 93,831 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें से 47,953 पुरूष, 45,875 महिलाएं तथा 03 अन्य श्रेणी के मतदाताओं अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 121 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिसके सुचारू कार्यान्वयन के लिए 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप-चुनाव के लिए 04 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिसमें 81-वार्ड नम्बर 03 (राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालागढ़), 84-चुहुंवाल (राजकीय प्राथमिक पाठशाला चुहुंवाल), 92-नानोवाल (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नानोवाल खेड़ा) तथा 99-राजपुरा रंगुवाल-1 (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा) बनाए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के 02 हरित मतदान केन्द्र 76-बसियांवाला वार्ड नम्बर 08 ( राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नानोवाल नालागढ़) तथा 104-भाटियां-2 (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नानोवाल भाटियां) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 18 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करने के लिए 570 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई हैं।
उन्होंने कहा कि 13 जुलाई, 2024 को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में मतगणना होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली : भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित

शिमला 07 मार्च : अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 7 मार्च, 2022 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा को तैयार की जाए मानक संचालन प्रक्रिया : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भूमि कटाव के दीर्घकालिक समाधान को तैयार की जाए कार्य योजना, अवैध डंपिंग पर लगाया जाए प्रभावी अंकुश जिला में प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज के बच्चे कल का भविष्य : नीना पठानिया

चम्बा, 30 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा के प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा योजना (NSS) विषेश कैंप के समापन समारोह मे श्रीमती नीना पठानिया जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्रीमती नीना...
Translate »
error: Content is protected !!