कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव में जीत दर्ज कर रच दिया नया इतिहास : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी भी विधायक

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी भी विधायक है और सदन में उनके साथ बैठेगी । इससे पहले कभी पति-पत्नी एक साथ चुनाव नहीं जीते। यहां तक कि मुख्यमंत्री की पत्नी के भी उनके कार्यकाल में चुनाव जीतने का यह पहला मामला है।

हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू से पहले डॉ. यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मगर इनमे से किसी की भी पत्नी विधायक नहीं चुनी गई। हालांकि वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह तीन बार सांसद चुनी जा चुकी है, लेकिन वे विधायक कभी नहीं रही।

हालांकि पिता-पुत्र के तौर वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य साल 2017 में जरूर विधानसभा में पहुंचे थे। प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर भी पांच बार सांसद जरूर चुने जा चुके है, लेकिन वह भी विधायक नहीं बने।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का आरोप- बेटे क़ी मौत ढांक से गिर कर नहीं बल्कि हत्या की गईं : परिजनों ने भाजपा नेता की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बार दिया धरना

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के उपर भी खड़े किया सवालिया निशान – एएम नाथ। चंबा :   छौ गांव में 12 दिसंबर को ढांक में मृत मिले युवक की दुर्घटना के तहत नहीं बल्कि हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग गिरोह का मुख्य शूटर की हत्या : हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर गोलियों से छलनी किया फिर लगा दी आग

नई दिल्ली :   लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य...
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी...
Translate »
error: Content is protected !!