अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा  रचनाएं आमंत्रित

by
एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत  मेला आयोजन समिति द्वारा स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा रचनाओं को आमंत्रित किया गया है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला अधिकारी अमित  मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा ज़िला की समृद्ध लोक-कला एवं संस्कृति ,धरोहर  व पर्यटन  से संबंधित विषयों  के डिजिटल फोटोग्राफ (छायाचित्रों)  तथा रचनाओं को सामरिक उप समिति को  विभागीय ईमेल के माध्यम से भेजा जा सकता है । प्रेषित किए जाने वाले फोटोग्राफ का प्रारूप जेपीईजी  इमेज  रहेगी  तथा आकर 4  एमबी  से अधिक नहीं होना चाहिए । एक प्रतिभागी से केवल तीन फोटोग्राफ स्वीकार किए जाएंगे।
स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ तथा रचनाओं     को ज़िला  भाषा अधिकारी के ईमेल पत्ते  डीएलओ चंबा एट द रेट आफ जी मेल मेल डॉट काम (dlochamba@gmail.com) पर   भेजना होगा ।
उच्च गुणवत्ता युक्त डिजिटल फोटोग्राफ तथा रचनाओं को ही स्मारिका में  प्रकाशित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पति का हाल पूछने अस्पताल पहुंची पत्नी : मिला तीन तलाक

एएम नाथ । मंडी : तीन तलाक भारत में अब गैरकानूनी है। 2019 में, भारत सरकार ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम पारित किया, जिसके तहत तीन तलाक को अवैध घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा ऊना :27 अगस्तः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!