कार्य आरंभ नहीं होने पर फंड्स करें वापिस, DC हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के यूसी पोर्टल पर करें अपलोड: डीसी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट पंद्रह दिन के भीतर पोर्टल पर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और जिन कार्यों को शुरू नहीं किया गया है उसके फंड्स वापिस करने के लिए कहा गया है।
इस बाबत शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागर में प्लानिंग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने काह कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी तथा आगामी बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट एमआईएस पोर्टल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्लानिंग के तहत चले रहे विभिन्न विकास कार्यो की नियमित समीक्षा करें ताकि सभी कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सांसद निधी को लेकर ई-साक्षी पोर्टल तैयार किया गया है तथा उसकी रिपोर्टिंग भी इसी पोर्टल के माध्यम से करने के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है।
इससे पहले जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्लानिंग के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित बजट तथा उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, मृदा संरक्षण विभाग, हिम उर्जा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों के बीच जबरदस्त में भिड़ंत रॉड और पत्थरों से वह एक दूसरे को पीटा : हॉस्टल में भी पहुंचने तक स्टूडेंट्स एक दूसरे को देख लेने की बात कर रहे थे

हमीरपुर : NIT में शनिवार देर रात छात्रों के बीच जबरदस्त में भिड़ंत रॉड और पत्थरों से वह एक दूसरे को पीटते हुए नजर आए। एडमिन ब्लॉक के ठीक सामने सेंट्रल ब्लॉक में मारपीट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में 3,99,858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : जिले में 7 मतदाता शतकवीर

भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रद्राज मतदाता जिले में 1741 युवा पहली बार करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान युनियन ऊना के अध्यक्ष वने जरनैल सनोली

ऊना : जिला ऊना के भारतीय किसान युनियन का गठन किया गया है जिसमें जिला का प्रधान जरनैल सनोली को वनाया गया है और उप प्रधान इकबाल सिंह राणा, और जरनल सैक्टरी देस राज,...
Translate »
error: Content is protected !!