रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े  गढ़शंकर नंगल रोड पर खड़े : लोग परेशान, पुलिस और प्रशासन खामोश

by

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल मार्ग और साथ लगती लिंक सड़कों पर रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े हो चुके है। जिससे सड़को से गुजरने वालों लोगों को भारी परेशानी का साह्मना करना पड़ रहा है। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने देर शाम तक कोई करवाई नहीं की थी।
उल्लेखनीय है कि उच्चस्तर पर एक टास्क फाॅर्स तैनात की गई है कि रेत बजरी से भरे बिना कागजात व ओवरलोडिड टिप्पर की चेकिंग कर कार्रवाई की जाए।  जिसके चलते गढ़शंकर के पास नाकेबंदी की गई है।  जिसके चलते कल रात से आगे टिप्परों को ले जाने की जगह सड़को और साथ लगती जगहों पर चालकों ने टिप्परों को लगाया हुआ है।
गढ़शंकर नंगल मार्ग पर और साथ लगती खाली जगहों के इलावा गढ़शंकर नंगल मार्ग पर गांव शाहपुर के पास लिंक सड़कों पर, गांव बारपुर अड्डे में , मैहिंदवाणी सड़क पर और रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर खड़े है।  कई जगह सड़क के दोनों और तथा कई जगह सड़क के उप्पर ही लाईनों    में टिप्पर खड़े है।  जिसके चलते सड़क से गाड़ियों में गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का साह्मना करना पड़ रहा है और कई जगह तो एक साइड पर टिप्पर खड़े होने के कारण एक साइड से ही गाड़ियों के गुजरने की जगह है। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने देर शाम तक इस और कोई न तो ध्यान न कोई कार्रवाई की थी। नाके से गुजरने पर तो कागजात या ओवरलोड चेक हो जाता टिप्परों का लेकिन सड़को पर खड़े टिप्परों का पुलिस का वहां पहुँच कर कारवाई ना करना सवालों के घेरे में आ जाता है।
एसएचओ बलजिंदर सिंह : टिप्पर काफी ज्यादा सड़को पर खड़े है।  उसका कारण स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा बिना कागजात व ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ कारवाई करने के लिए नाका लगाया हुआ है।  जिस कारण कल रात से आगे टिप्पर नहीं जा रहे। जब नाके से गुजरेंगे तो चेकिंग होने पर कोई कमी पाने पर चालान काटे जाएंगे। लेकिन सड़को पर टिप्पर लगाकर आगे पीछे हो गए है तो कार्रवाई कैसे हो सकती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक परीक्षा में अग्रणी रहने वाले खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मेडल बांटे गए

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सत्र 2022-23 के दौरान आयोजित धार्मिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के छात्राओं को कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की...
article-image
पंजाब

समाज सेवी सोनी परिवार द्वारा गढ़ी मानसोवाल स्कूल को 51 हजार रुपए भेंट

गढ़शंकर। समाजसेवी सोनी परिवार बीनेवाल द्वारा स्व. मास्टर नंद किशोर सोनी की याद में गढ़ी मानसोवाल सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की भलाई के लिए 51 हजार रुपए की राशी भेंट की। वरुन सोनी...
article-image
पंजाब

पेट्रोल -डीज़ल पर एक्साइट ड्यूटी घटाकर मोदी सरकार ने एक बार फिर लोक हितैषी होने का परिचय दिया : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि इजराइल ,अमेरिका तथा खाड़ी देशो व ईरान के मध्य युद्ध लंम्बा खींचने के कारण...
Translate »
error: Content is protected !!