डीसी ने निर्धारित किया नो पार्किंग जोन, एक माह में दर्ज करें आपत्तियां

by

मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र से पानी की टंकी तक सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन निर्धारित
ऊना – जिला दंडाधिकारी, ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक अधिसूचना जारी करते हुए मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र से पानी की टंकी तक के क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन निर्धारित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 व 117 और हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 3 जून, 2003 को जारी अधिसूचना द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश व निकास वाली जगह मिनी ट्रक यूनियन मैहतपुर के ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे सुचारु यातायात प्रवाह में असुविधा रहती है, तो दूसरी ओर सड़क दु्र्घटनाओं का भय भी बना रहता है। इसी के चलते सुचारु यातायात व्यवस्था और सड़क पर आम जनता की सुरक्षित आवाजाही के लिए इस क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
डीसी ने कहा कि मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र से पानी की टंकी तक सड़क के दोनों ओर घोषित नो पार्किंग जोन को लेकर यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो ऐसी आपत्ति एक माह के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो नो पार्किंग जोन से संबंधित अधिसूचना को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा।
-000-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी -वीरेन्द्र कंवर

ऊना, 16 दिसंबर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में देश के लगभग 8 करोड़़ किसानो ंको संबोधित किया। इस कार्यक्रम का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी बेरोजगार युवाओं से करवाता था सरगना : नौकरी का कंपनियों में दिया जाता था झांसा

रोहित भदसाली। रामपुर :  चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह राधे गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला 7 अप्रैल को कल बाबा तिलों के मंदिर, भवानीपुर में लगेगा

गढ़शंकर : डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला बाबा तिलों मंदिर , गांव भवानीपुर बीत, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में 7 अप्रैल को  धूमधाम मनाया जा रहा है।   यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर – डीसी राघव शर्मा

ऊना, 26 अगस्त – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!