सत्ती ने 21 लाख से बनी सड़क का किया लोकार्पण

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना-अंब सड़क के प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी भाग पर 21 लाख रूपये की लागत से सड़क की मैटलिंग व टायरिंग, आरसीसी व साइड ड्रेन के कार्य तथा नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। लम्बे समय से स्थानीय लोगों की मांग रही थी कि यहां बरसात में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके बनने से यहां जलभराव की समस्या से निजात मिली है।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं के निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, बावजूद इसके ऊना हलके के विकास की गति न रुके, इसके लिए सतत प्रयास जारी रखकर विकास की रफ्तार को कम नहीं होने दिया गया। उन्होंने बताया कि लालसिंगी में प्राथमिक पाठशाला का 6 लाख रूपये व्यय करके इसका सौंदर्यकरण किया गया है। इसके अलावा अप्पर लालसिंगी में 75 लाख रूपय से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना जनता को समर्पित कर दी गई है तथा लोअर लालसिंगी में पुल के पास बनी कालोनी में लगभग 35 लाख रूपये की पेयजल आपूर्ति परियोजना का रिग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही ओवर हैड टेंक व वितरण प्रणाली स्थापित करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके बनने से अप्पर व लोअर लालसिंगी के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पर विजय पाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार वैक्सीनेशन कार्यक्रम को बडे़ प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जा रहा है। जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह किसी प्रकार की भ्रांतियों में न आएं तथा शीघ्र अपना टीकाकरण करवाने के लिए आगे आएं। जिससे वह स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है, जिसके लिए हिमाचल सरकार ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है।
सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केन्द्रीय मंत्री
अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आज जिला ऊना में 4.5 करोड़ रूपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट निर्मित हो रहा है। इसके अलावा कोविड देखभाल केन्द्रों में भी बिस्तरों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन सहयोग के बिना कोई भी बड़ा कार्य संभव नहीं हो सकता, इसलिए वैक्सीन टीका लगवाने के उपरांत भी कोरोना सुरक्षा नियमों का नियमित पालन करें।
इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को कोविड किट्स भी वितरित की तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, राज्य कार्यकारणी सदस्य बीजेपी तिलक राज सैणी, उप प्रधान हरबंस लाल, पूर्व प्रधान हंसराज, पूर्व उप प्रधान तिलक राज, वार्ड सदस्य संजीव कुमार, रमा कुमारी, सुरजीत कौर, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इको टूरिज्म सोसाइटी की ईसी के सदस्य बनने पर संजीव गांधी का अभिनंदन : होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कार्यक्रम किया आयोजित

धर्मशाला, 26 दिसंबर :   संजीव गांधी-मीडिया पैनलिस्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इको टूरिज्म सोसाइटी गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश (एचपीईसीओएसओसी) में सदस्य कार्यकारी समिति (ईसी) के रूप में नामांकित करने पर होटल एंड रेस्टोरेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का सर्वसम्मति से चुनाव -डॉ. बिक्कर सिंह अध्यक्ष, पवन भंमियां मुख्य सचिव और रणबीर बब्बर वित्तीय सचिव चयनित 

गढ़शंकर, 20 मार्च : बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में सरदार मेजर सिंह मौजी मेमोरियल पुस्तकालय में दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों ने प्रख्यात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरती गुप्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक पदोन्नत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत आरती गुप्ता को विभाग के निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति से विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!