रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

by

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा
गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा की गई नाकेबंदी के बाद गढ़शंकर नंगल रोड़ पर व साथ लगती लिंक सड़को पर और सड़को के साथ लगती जगहों पर सैकड़ों रेत बजरी से भरे ओवरलोडिड टिप्परों को चालकों ने आगे ले जाने की जगह यहां जगह मिली वहां खड़ा कर दिया। नाके से ना गुजरने से एक तो साफ हो गया कि टिप्परों चालकों के पास कागजात पूरे नहीं थे। जिसके चलते परसो रात से कल रात तक टिप्पर खड़े रहे । लेकिन कल रात के अंधेरे में आज सुबह होने से पहले टिप्पर कहाँ गायब हो गए। जिसका कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है। हालांकि आठ से ज्यादा टिप्परों के माइनिंग विभाग और पुलिस ने चालान काट कर जुर्माना वसूला है। आज भी माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा हुए है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी होशियारपुर व पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों की चेकिंग स्पेशल टास्क फाॅर्स बना कर गढ़शंकर नंगल रोड और गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड़ पर नाकेबंदी की गई है। जिसके चलते परसो रात से माइनिंग से सबंधित   कागजात और ओवरलोडिंग के चालान काटे जा रहे है। इसके चलते जिन टिप्परों के कागजात पुरे नहीं थे उनके चालकों द्वारा टिप्पर आगे ले जाने के जगह गढ़शंकर नंगल पर खड़े कर दिए।  जिसके चलते कल दिन और ढेर शाम के समय इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस व माइनिंग विभाग द्वारा आठ से ज्यादा टिप्परों का चलान काटे गए और लाखों रुपए जुर्माना वसूला गया।

रात के अँधेरे में नाके से गुजरने की  जगहों सड़को पर खड़े ओवरलोडिड टिप्पर कहां हुए गायब : करीब आठ टिप्परों के चलान काट कर माइनिंग विंभाग और पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर डाली। नाके से कागजातों की कमी या ओवरलोड होने के कारण डर के चलते नाके से ना गुजरने वाले सड़कों पर खड़े टिप्परों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। नाके छोड़ कर न तो माइनिंग विभाग और ना पुलिस विभाग द्वारा तैनात अधिकारीयों द्वारा सड़को पर खड़े ओवरलोड टिप्परों के चलान काटे और ना ही माइनिंग से सबंधित कागजात चेक किए और फिर रात के अँधेरे में अचानक सैकड़ों टिप्पर गायब कहां हो गए।  इसका कोई भी अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा। स्पेशल टास्क फाॅर्स के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के  मोबाइल पर कॉल की लेकिन उन्होनों काल अटेंड नहीं की।
माइनिंग विभाग के जेई विक्रम सिंह और लवप्रीत सिंह गढ़शंकर नंगल रोड पर एक माइनिंग के कागजात न होने के कारण चलान काट थे। उन्होनों बताया कि पुलिस नाकों वालों ने बुलाया था तो माइनिंग  से सबंधित कागजात चालक से मांगे तो कागज नहीं होने पर चलान काटा गया है। हमे नाके पर मौजूद पुलिस वालो ने बुलाया था । ओवरलोड का चलान पुलिस ने काटना होता है। सड़को पर खड़े सैकड़ों टिप्पर के कागजात चेक किए जा नहीं किए तो उन्हीनों कहा के स्टाफ कम है। हम नाके पर यहाँ शिकयत मिलती वहां पहुंच जाते है।  कल सड़को पर खड़े टिप्पर रात के समय तो नहीं नाकों से नहीं गुजरे , वापिस गए हो सकते है।

माइनिंग विभाग के एक्सईन दमनदीप सिंह गिल : चंडीगढ़ हूँ आज कितने टोटल चलान हुए पता नहीं कल शाम तक 4 टिप्परों के माइनिंग से सबंधित कागज न पुरे होने पर चलान काटे गए और 8 लाख जुर्माना वसूला गया। आज कितने हुए अभी तक पता नहीं।  लेकिन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा और मैंने आपने स्तर पर हिमाचल से रेट बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के माइनिंग से सबंधित कागजात चेक करने के लिए बनाई है। सड़क के दोनों और खड़े सैकड़ों टिप्परों के कागजात चेक ना करने पर कहा हम नाका लगाते हे और जो वहां से निकलते उनके कागजात चेक कर बनती करवाई कर दी जाती है।  अन्य चालक टिप्पर पीछे ही रोक लगते है। हम नाके शिफ्ट करते रहते है। लेकिन कल सैकड़ों ओवरलोड टिप्परों के रात के समय सड़को से गायब होने पर कोई जबाव नहीं दिया।
एसएचओ बलजिंदर सिंह : सात आठ टिप्परों के चलान कटे गए है और सभी जुर्माना साथ साथ भर रहे है। सड़क पर खड़े टिप्परों का चलान नहीं काटा जा सकता। टिप्परों को खड़े कर चालक आगे पीछे हो जाते है।  लेकिन उन्हीनों सड़को पर खड़े सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर नाके से नहीं गुजरे तो कहां गए।  जिस पर उन्हीनों कहा के पीछे को वापिस चले गए होंगे।
136 : माइनिंग विभाग के जेई विक्रम सिंह और लवप्रीत सिंह गढ़शंकर नंगल रोड पर एक माइनिंग के कागजात न होने के कारण  चलान काटते हुए और कल सड़कों पर खड़े ओवरलोड टिप्पर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की सिरिंज से युवाओं में बढ़ते एचआईवी मामले चिंता का विषय : डीसी सुमित खिमटा ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश

नाहन 22 दिसम्बर :  एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजित- शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही : कुलदीप सिंह पठानिया 

 हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने चंडीगढ़ भर्ती मामले में जवाबदेही तय करने के लिए लोकसभा में मांग उठाई

लोकसभा में चंडीगढ़ भर्ती संबंधी जवाब में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया नई दिल्ली/चंडीगढ़, 25 मार्च: चंडीगढ़ में रोजगार सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थानीय निवासियों के...
Translate »
error: Content is protected !!