पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा—अरुण शर्मा

by
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 12 बजे से शुरू होगी परीक्षा,  अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2628852 से किया जा सकता है संपर्क
एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई :  एसडीएम एवं अधीक्षक कारागार चंबा अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग द्वारा पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए ज़िला से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए 28 जुलाई को 12 बजे राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
अरुण शर्मा ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यार्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
एडमिस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट इन/एचपी प्रिजनस ( admis.hp.nic.in/hpprisons/ से व अपने पंजीकृत ईमेल के माध्यम से ( 23 जुलाई के बाद) डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 2 घंटे पूर्व पहुंचना होगा । अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण -गैजेट तथा बैग इत्यादि अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी ।
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ कार्ड बोर्ड तथा काला एवं नीला बाल पेन लाना आवश्यक रहेगा ।
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र परिसर में किसी भी अभ्यर्थी या उनके रिश्तेदार, अभिभावक को वाहन लाने की भी अनुमति नहीं होगी ।
अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2628852 से संपर्क किया जा सकता है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी को दी जाएगी कोविड वैक्सीन

कोविड वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना आवश्यक ऊना (24 फरवरी)- पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी के दिन कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पितृ दूत कहलाता है कौवा : शहरी क्षेत्रों में घटा घरेलू कौवों का कुनबा –

हिमाचल प्रदेश में कई कारणों से घरेलू कौवों का कुनबा घट गया है। हालात यह है कि शहरी क्षेत्रों में कौवे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। तेजी से हो रहे विकास कार्य कौवों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 नेता कांग्रेस से बाहर : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है ।इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7.50 करोड़ में खरीदी जमीन : घंटे भर में हुई म्यूटेशन – फिर 58 करोड़ में DLF को बेचा…. रॉबर्ड वाड्रा से ED कर रही पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों की लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की है. यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!