कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

by

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि कंडी क्षेत्र के खेतों में कंडी नहर का पानी पहुंचाया जाए, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी बंद किया जाए, टूटे हुए मोघों की मुरम्मत कराई जाए। कंडी नहर का कार्यालय गढ़शंकर में बनाया जाए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। पानी का दुरुपयोग बंद करना चाहिए, वालब लगाए जाएं और नियमित वारी से पानी का प्रयोग करना चाहिए। पानी का रिसाव रोका जाए। कंडी के रहते खेतों की सिंचाई के लिए पाइप डाली जाएं। इस प्रतिनिधिमंडल में गुरनेक सिंह भज्जल, सुभाष मट्टू, हरभजन सिंह अटवाल, जंग बहादुर सिंह, जुझार सिंह मट्टू, हरनेक सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल, मोहनलाल बीनेवाल, प्रेम सिंह राणा, बख्शीश सिंह दयाल, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह कुल्लेवाल, होशियार सिंह गोल्डी, हरनेक सिंह, चरणजीत सिंह, निर्मल सिंह और अन्य मौजूद थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गई तो हम संघर्ष करने को बाध्य होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल पुनर सुरजीत को बड़ा झटका, मनप्रीत सिंह अयाली ने छोड़े पद

मनप्रीत सिंह अयाली ने अकाली दल (पुनर सुरजीत) के सभी पदों से दिया इस्तीफा पंजाब की राजनीति में हलचल, अयाली बोले- दिल्ली से चलने वाली पार्टियों में नहीं जाएंगे एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब में युवाओं को मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण के साथ मिलेगा 3500 रुपए वजीफा

चतामली डेयरी प्रशिक्षण केंद्र में दो सप्ताह का कोर्स; 18 से 55 वर्ष तक के अनुसूचित जाति वर्ग के लोग कर सकेंगे आवेदन मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने...
article-image
पंजाब

बहन ने भाई की करवाई हत्या : जमीन हड़पने के लालच में गई जेल

बंगा : जिला नवांशहर के थाना बंगा सदर के गांव सल्ल कलां में 25 मई को दिन दिहाड़े घर से बुला कर गोली चलाने के मामले में मृतक की बहन को गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!