बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए गठित होगा संयुक्त कार्यबल – हर्षवर्द्धन चौहान

by
एएम नाथ। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए गम्भीर है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हर्षवर्द्धन चौहान आज बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस, वन, खनन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्यबल (टास्क फोर्स) गठित करने के निर्देश दिए, ताकि अवैध खनन को कड़ाई से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश अनुसार प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर सरकार गम्भीर है और इसे रोकने के यथासम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं में प्रयोग की गई सामग्री की भी निरंतर जांच करने के निर्देश दिए।
उद्योग मंत्री ने बताया कि खनन विभाग द्वारा बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, रामशहर, मानपुरा इत्यादि क्षेत्रों में गत चार माह में 101 चलान किए गए जिसमें से 61 मामलों में लगभग 16.50 लाख रुपए की राशि वसूली गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 308 चालान किए गए हैं, जिसमें लगभग 48 लाख रुपए की राशि वसूली गई है।
हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि धरती में बहुत गहराई तक खनन करने से भूजल और जलभृतों में व्यवधान आ सकता है और खनन रसायनों के रिसाव से जल संदूषण हो सकता है। इन सभी दुष्प्रभावों से बचाव के लिए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठाएगी, ताकि पर्यावरण के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी किया जा सके।
उद्योग मंत्री ने तदोपरांत पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय में पहुंचकर प्रवासी बच्चों से बातचीत की।
उन्होंने इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा प्रवासी मज़दूरों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के सराहनीय कदम की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के लिए किताबें, कॉपी व अन्य लेखन सामग्री क्रय करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि 50 हजार रुपए से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी इन बच्चों की शिक्षा सामग्री क्रय करने के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़, उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, वन मण्डालधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Baddi News :पट्टा मेहलोग में दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू : पूजा देवी व रीना देवी ने मेले का किया शुभारंभ

26 को स्टार नाईट में चम्बा के कलाकार काकू राम ठाकुर करेंगे मनोरंजन पट्टा मेहलोग, 25 मई :  पट्टा मेहलोग का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। गांव की पूजा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फ्रूट का बगीचा….पपलाह के राजेंद्र ने किया तैयार : उद्यान विभाग से सब्सिडी प्राप्त करके 5 कनाल भूमि पर लगाए 864 पौधे

शुरुआती दौर में ही लगभग 5 क्विंटल उत्पादन, नर्सरी भी स्वयं की तैयार एएम नाथ। हमीरपुर 12 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई एवं कम नमी वाले क्षेत्रों में भी फल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
हिमाचल प्रदेश

स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

ऊना, 23 मई – जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!