ड्रैगन फ्रूट का बगीचा….पपलाह के राजेंद्र ने किया तैयार : उद्यान विभाग से सब्सिडी प्राप्त करके 5 कनाल भूमि पर लगाए 864 पौधे

by
शुरुआती दौर में ही लगभग 5 क्विंटल उत्पादन, नर्सरी भी स्वयं की तैयार
एएम नाथ। हमीरपुर 12 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई एवं कम नमी वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन की संभावनाएं हैं। यहां आम, अमरूद और नींबू प्रजाति के फलों की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने उद्यान विभाग के माध्यम से सराहनीय प्रयास किए हैं और एचपीशिवा परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना आरंभ की है।
उद्यान विभाग अब यहां लीक से हटकर अन्य फलों की खेती की संभावनाएं भी तलाश कर रहा है और इस दौरान विभाग को जिला के कुछ ऐसे प्रगतिशील किसान मिले हैं जो इस क्षेत्र में कुछ नया करने का जज्बा रखते हैं। इन्हीं किसानों में से एक हैं भोरंज उपमंडल के गांव पपलाह के राजेंद्र कुमार।
राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर ने अपनी लगभग पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा और नर्सरी तैयार करके एक नया प्रयोग ही नहीं किया है, बल्कि जिला में फल उत्पादन की नई संभावनाओं को भी बल दिया है। उद्यान विभाग के अधिकारी भी राजेंद्र कुमार को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करके उनके बागीचे को एक मॉडल के रूप में पेश करने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि अन्य किसान भी फलों की खेती की ओर अग्रसर हो सकें।
राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ वर्ष पूर्व यूटयूब पर ड्रैगन फ्रूट के बारे में जानकारी मिली और इसकी खेती के लिए उनमें उत्सुकता जगी। उन्होंने यूटयूब पर कुछ और जानकारी प्राप्त करके महाराष्ट्र में जाकर इसका प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने उद्यान विभाग से लगभग 29,160 रुपये की सब्सिडी लेकर पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा लगाया।
उन्होंने पौधारोपण के लिए बागीचे में विशेष प्रकार के 216 पोल लगाए और हर पोल पर चार-चार पौधे लगाए। इस प्रकार, उनके बागीचे में कुल 864 पौधे लगे हैं और इस सीजन में कुछ पौधों में पहली फसल भी आ गई है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में ही उनके बागीचे में लगभग पांच क्विंटल पैदावार हुई है। उन्हांेने बताया कि इस फल को बाजार में 200 से ढाई सौ रुपये प्रति किलोग्राम दाम बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।
उन्होंने बताया कि बागीचे में एक पोल लगाने और उस पर चार पौधे लगाने पर दो हजार से ढाई हजार रुपये तक खर्च आता है। लेकिन, एक बार पौधा तैयार हो जाने के बाद वह किसान को लगातार अच्छी आय देता है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और बाजार में दाम भी अच्छे मिल जाते हैं। इसलिए, ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों-बागवानों के लिए काफी फायदेमंद एवं सुविधाजनक साबित हो सकती है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि अब उन्होंने इस फल की नर्सरी भी तैयार कर दी है, जहां से अन्य किसान भी इसके पौधे ले सकते हैं।
इस प्रकार, राजेंद्र कुमार का यह बागीचा अन्य किसानों-बागवानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने का प्रस्ताव तुरंत खारिज करे केंद्र : आर.एम.पी.आई.

गढ़शंकर, 22 नवम्बर: चंडीगढ़ में हरियाणा की राजधानी के निर्माण के लिए जगह और धन उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण प्रस्ताव को तुरंत रद्द करने के लिए भारतीय इनकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष लगाया धरना सीपीआईएम ने : भगवंत मान सरकार में प्रशासन दुारा लोगो से धक्केशाही के आरोप करने के लगाए आरोप

गढ़शंकर । सीपीआईएम दुारा विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, महिंद्र बढ़ोयाण, नीलम बढ़ोयाण, रविंद्र नीटा व बख्शीश कौर के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस को बड़ी सफलता

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के थाना सारंगपुर ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
article-image
पंजाब

बरियानी मार्किटों में जगह जगह खुल रही दुकानों में उन्हें हलाल मांस खिलाया जा रहा, जिसके बारे में हिंदू भाईओं को पता नहीं होता : कल सोमवार को डीसी को इस सबंधी ज्ञापन दिया जायेगा

नवांशहर :  शिव सेना उधव बाला साहिब ठाकरे की बैठक जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंदर मौहर के नेतृत्व में हुई। जिसमें पंजाब सचिव नरिंदर राठौड़, बलाचौर तहसील अध्यक्ष धर्मवीर विशेष रूप से उपस्थित थे।...
Translate »
error: Content is protected !!