राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर

by
प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री,  बेरोज़गारों की फ़ीस बढ़ा कर राजस्व बढ़ाना चाहती है सरकार
एएम नाथ। शिमला  :  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है। विकास के मामलों में इस तरह से राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राजनीति से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की गई, जिसमें वित्त मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री शामिल थे। जिस बैठक में जाकर  मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहायता और परियोजनाओं को दिए जाने के संबंध में केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रख सकते थे उस मौक़े को उन्होंने राजनीति की भेंट चढ़ा दिया। मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी महत्वपूर्ण मीटिंग का राजनीति से प्रेरित होकर बहिष्कार करना प्रदेश के हित में नहीं है। इस तरह की राजनीति हमेशा प्रदेश के विकास के लिए हानिकारक होती है। प्रदेश के हितों से समझौता करके राजनीति नहीं की जा सकती है। नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने के फैसले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। कांग्रेस हाई कमान द्वारा नीति आयोग की महत्वपूर्ण मीटिंग को बॉयकॉट करने के निर्देश देना निराशाजनक है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का विशेष ख्याल रखा गया है। कनेक्टिविटी को और मज़बूत करने के लिए रेलवे, हाई वे और टनल्स के निर्माण पर प्रमुखता दी गई है। 2698 करोड़ की धनराशि दी गई है। यह राशि यूपीए द्वारा जारी बजट से 25 गुना अधिक है।  आपदा से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण के लिए बजट में प्रावधान करने और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे फेज की घोषणा स्वागत योग्य कदम है। इससे पूरे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। सरकार यदि नीति आयोग की बैठक में हिमाचल के हितों के लिए और मांगे करती तो वह भी अवश्य मानी जाती।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं।  पढ़ रहे युवाओं को परेशान कर रही है। प्राइवेट कॉलेज के पास की क़ीमत को भी सरकार ने बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दी है। टीईटी और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा फ़ीस में दोगुना की वृद्धि कर दी है। क़र्ज़ लेने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए। ऐसी राजस्व बर्बादी आज तक किसी सरकार ने नहीं की होगी। इतनी फ़िज़ूलखर्ची के बाद अब राजस्व जुटाने के लिए सरकार अब बेरोज़गारों से वसूली करना चाहती है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है। बीमार लोगों के इलाज और सहारा पेंशन को रोक कर राजस्व वृद्धि का सरकार का फार्मूला आश्चर्यचकित करने वाला है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर से मिले कुनिहार ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में अर्की विधानसभा क्षेत्र की कुनिहार ब्लॉक समिति में भारतीय जनता पार्टी समर्थित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोलन जिलाध्यक्ष रतन पाल के साथ शिष्टाचार भेंट की। कुनिहार ब्लॉक समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ कॉलोनी में सत्ती ने 15 परिवारों को दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ कॉलोनी में 15 परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

ऊना, 22 दिसम्बर – सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक थी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के लिए खुलेंगे 100 से ज्यादा आउटलेडः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बौल में शक्ति जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ बौल में बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, साथ ही फूड कोर्ट का उद्घाटन भी किया ऊना  – ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!