हिम केयर से इलाज भी न देने वाली सरकार संवेदनहीन : जयराम ठाकुर

by

लोग इलाज के लिए क्यों भटक रहे हैं, बच्चे तिरपाल में पढ़ने को क्यों विवश

सुजानपुर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रचारतंत्र और मित्रमंडली के झूठ के सहारे सरकार चला रहे मुख्यमंत्री इस कदर संवेदनहीन हो गए हैं कि उन्हें गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की आंहें भी सुनाई नहीं दे रही हैं। कम से कम जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज के लिए उन्हें संवेदशीलता दिखानी चाहिए। लोग इलाज के लिए कर्ज लेने पर विवश हैं या इलाज ही नहीं करवा पा रहे हैं। हिम केयर जैसी योजना जितनी पवित्र भावना के साथ पूर्व सरकार ने शुरू की थी, वर्तमान सरकार ने पूरी योजना को गर्त में पहुँचा दिया। कैंसर जैसी बीमारी में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों के साथ भी सरकार खड़ी नहीं हो रहीं है। ऐसे बीमार जो कैंसर से लड़ना चाहते हैं उन्हें सुक्खू सरकार की नाकामी से लड़ना पड़ रहा है। पूरा दिन झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री अपनी हर नाकामी को किसी न किसी मनगढ़ंत झूठ से ढकने की कोशिश करते हैं। सुख की सरकार के नाम पर दुःख देने का यह सिलसिला बंद होना चाहिए इलाज के लिए दर-दर भटकने, हाथ के कंगन और मंगलसूत्र बिकवाने वाली सरकार को संवेदना दिखानी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने किसी न किसी तरह का बहाना बनाकर डेढ़ हज़ार से ज़्यादा स्कूल बंद कर दिए। जिससे स्थानीय बच्चों को भारी असुविधा हुई। आज ही समाचारों में पढ़ा कि चौपाल विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन में एक स्कूल में 116 बच्चे इस ठंढी में भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं क्योंकि बारिश में स्कूल की दीवार ढह गई तो सरकार वह दीवार नहीं बनवा पाई। हैरत की बात यह है कि इसमें 28 बच्चे प्री नर्सरी के हैं। खतरे को देखते हुए स्कूल खाली करवाया और कोई अस्थाई इंतज़ाम भी नहीं किया। बिना शौचालय और अन्य सुविधाओं के तिरपाल में क्या देश के नौनिहालों का भविष्य संवरेगा? बच्चों के अभिभावक धरना देने की बात का रहे हैं। सरकार आए दिन विज्ञापन छपवाती है कि हम सरकारी शिक्षा को विश्व स्तरीय बना रहे हैं और हालत यह है कि बच्चों को सुरक्षित छत तक नसीब नहीं हो पा रही है। प्रचार तंत्र सुक्खू सरकार की नाकामी को कुछ समय के लिए छुपा तो लेगा लेकिन यह हकीकत नहीं बदल सकता है। बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत समझने की आवश्यकता है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से हताश है इसलिए मुख्यमंत्री को सब कुछ सही है का ढोंग करने, झूठे दावे और मन गढ़ंत आंकड़ों के ढोंग से बाहर आना चाहिए।
आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर के दौरे पर हैं। वह शनिवार शाम हमीरपुर पहुंचें और रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरेटा ग्राउंड में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने हर स्तर पर मातृशक्ति के साथ धोखा किया और उनके साथ किए वादे को पूरा भी नहीं किया। सरकार ने हर वर्ग के साथ नाइंसाफी की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेठी में इतिहास रचने वाली स्मृति ईरानी के केएल शर्मा से हारने मुख्य कारण : स्मृति का प्रबंधन व जन विरोधी फैसले, स्मृति ईरानी का ओवर कॉन्फिडेंस

 अमेठी में राहुल गांधी की हार ने कांग्रेस को काफी गहरे जख्म दिए तो स्मृति ईरानी का सियासी कद काफी बढ़ा. 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने आखिरी समय पर अपने पत्ते खोले।   राहुल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ लेने वाला अभ्यर्थी सामान्य वर्ग की सीट प्राप्त नहीं कर सकता : HighCourt

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ लेने वाला अभ्यर्थी सामान्य वर्ग की सीट प्राप्त नहीं कर सकता। भले ही उसने अंतिम परिणाम में सामान्य श्रेणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हादसा- बिलासपुर में HRTC बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, मामला दर्ज

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर बस अड्डा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में HRTC बस की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट की : शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसका अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने के लिए हस्तक्षेप करने का किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की।  उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!