गवर्नमेंट डिग्री कालेज सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन : प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

by
एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2024 -2025 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में बी.ए.तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल को अध्यक्ष, बी.ए.द्वितीय वर्ष के छात्र सूरज कुमार को उपाध्यक्ष, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति ठाकुर को महासचिव, तथा बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया को संयुक्त सचिव की शपथ दिलाई गई।
इसके अतिरिक्त बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र अर्जुन तथा तृतीय वर्ष की रिया शर्मा को एनसीसी सदस्य, B.A. प्रथम वर्ष के छात्र आदिल रजा खान तथा B.A. प्रथम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी को रेंजर व रोवर के सदस्य, बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ऋतिका  तथा B.A. तृतीय वर्ष के छात्र धर्मेंद्र कुमार को एन.एस.एस. पदाधिकारी, बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती तथा द्वितीय वर्ष के छात्र मनोज कुमार को खेलकूद, द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिका ठाकुर तथा B.A. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची राणा को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पदाधिकारी की शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा प्रत्येक क्लास के क्लास प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नव निर्वाचित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन को महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया।
महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संगठन कमेटी के समन्वयक सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ का गठन विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार मेरिट के आधार पर किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा को मेरिट सूची में शामिल नहीं करने पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड को 25 हजार हर्जाना

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को छात्रा यशस्विनी अग्रवाल को दसवीं की मेरिट लिस्ट में शामिल करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने धार धंगड में किया राहत शिविर का निरीक्षण : प्रदेश सरकार करेगी प्रभावितों की यथासंभव मदद : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

ज्वाली,1 सिंतबर । कृषि मंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करेगी। कृषि मंत्री ने आज शुक्रवार ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोल भटेड़ पंचायत के गांव खैरियां,बकान...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
Translate »
error: Content is protected !!