पंजाब ने नाटक, वाद्य यंत्र मे हरियाणा ने मारी बाजी : धर्मशाला मे अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन*

by
एएम नाथ। धर्मशाला 08 नवंबर। भारतीय खाद्य निगम हिमाचल प्रदेश क्षेत्र के तत्वाधान मे धर्मशाला मे अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता मे देश के उत्तरी क्षेत्र के सभी प्रदेशों से आयी कुल 9 टीमों (दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू- कश्मीर, उत्तर प्रदेश एवं आंचलिक कार्यालय ) ने प्रतिभाग किया |
निगम के आंचलिक कार्यालय मे पदस्थ खेल प्रोत्साहन समिति (जेड एस पी सी) के महाप्रबंधक श्री जॉर्ज कुरियाकोस के मार्ग दर्शन तथा हिमाचल प्रदेश क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री के के दास कुशल के निर्देशन मे सम्पन्न इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजभाषा श्री संदीप कुमार पाण्डेय एवं महाप्रबंधक पंजाब क्षेत्र श्री बी श्रीनिवासन (आई.ए.एस ) उपस्थिति रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यक्रम संयोजक श्री अमीर चंद (मण्डल प्रबंधक धर्मशाला) ने सभी अथितियों का सम्मान करके किया |
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कुल चार श्रेणियों (गायन, समूह नृत्य, नाटक तथा वाद्य यंत्र वादन ) मे प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा प्रहरी अर्थात भारतीय खाद्य निगम के बहुप्रतिभा सम्पन्न कर्मचारियों ने अपनी मन मोहक कला का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों का हृदय जीत लिया | कार्यक्रम मे पंजाब क्षेत्र ने नाटक, वाद्य यंत्र मे हरियाणा क्षेत्र, गायन मे उत्तराखंड तथा समूह नृत्य मे राजस्थान क्षेत्र प्रथम रहे |
कार्यक्रम मे जहां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अंपायर और जेड एस पी सी प्रबंधक श्री परनाम सिंह को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया वहीं भारतीय खाद्य निगम प्रबंधक एवं गुलाबो सिताबो,सत्य मेव जयते तथा लाल रंग जैसी सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों सहित कई फिल्मों मे अभिनेता और सह-निर्देशक के रूप मे काम कर चुके श्री रेहान किदवई को उनके द्वारा निगम को दी गई सेवाओ के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का समापन उपमहाप्रबंधक हिमाचल प्रदेश श्री रोहित लसपाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दे कर किया गया |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में धूम धाम से मनाया जाएगा 75 वा गणतंत्र दिवस- एसडीएम सुरजीत सिंह

पधर :  पधर में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

ऊना, 16 फरवरी – मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

432 अग्निवीर अलग अलग प्रशिक्षण केन्द्रों पर गए भेजे

मंडी, 29 अप्रैल। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डी.एम. सामन्त ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत ए आर ओ मंडी ने मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के 432 भिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!