ED की रेड : आयुष्मान भारत में गड़बड़ी के चलते कांग्रेस नेताओं के दो अस्पतालों पर कसा शिकंजा, आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं को लेकर जांच, चंडीगढ़ और पंजाब में भी छापेमारी

by

एएम नाथ। शिमला : ईडी ने हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब समेत 19 जगहों पर छापेमारी की। हिमाचल में 40 वाहनों में 150 अधिकारियों की टीम कांगड़ा और ऊना में अलग अलग जगह दस्तावेज खंगाल रही है। हिमाचल में कांगडा में दो बड़े अस्पतालों पर ईडी ने रेड की। सूचना के अनुसार ईडी की करीब 200 अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश दी। कांग्रेस के दो नेताओं के ठिकानों पर ये रेड की गई है।
जानकारी के अनुसार फर्जी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पहचान पत्र कार्ड बनाने के मामले में ईडी की ये कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के साथ ही दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब मे भी की गई है। हिमाचल के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी, कुल्लू सहित अन्य कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।
सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना से जुड़े घोटाले में ऊना में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद मामले को ईडी ने टेकओवर किया।
बताया जा रहा है कि कई अस्पतालों में आयुष्मान भारत के ऐसे फर्जी कार्डों पर कई लोगों ने फर्जी मेडिकल बिल बनाए और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। ईडी की कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं नगरोटा बगवां से विधायक और सुक्खू सरकार में कैबिनेट रेंक प्राप्त आरएस बाली और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा का नाम नाम सामने आया है।
ईडी की टीमों ने दोनों नेताओं से जुड़े अस्पतालों, परिसरों व अन्य ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ईडी की टीम ने ऊना और कांगड़ा के अलावा, शिमला और मंडी में भी कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर से राजेश को उठाकर ले गई ईडी : रेड से पहले डॉ. राजेश शर्मा बुधवार सुबह स्थानीय मंदिर में मूर्ति की स्थापना व पूजा-अर्चना कर रहे थे। इस दौरान ईडी की टीम उन्हें अपनी गाड़ी में उठाकर ले गई। आरएस बाली और राजेश शर्मा के घर व अस्पताल के बाहर CRPF के जवान तैनात हैं। अंदर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। कांगड़ा के अन्य निजी अस्पताल पर भी रेड की सूचना है।
ऊना के प्राइवेट अस्पताल पर भी ED की रेड :  ऊना जिला में भी ED की टीम ने श्री बांके बिहारी प्राइवेट अस्पताल पर रेड की है। टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में पहुंचे और अस्पताल के भीतर जांच का सिलसिला जारी है। ED की टीम अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इसके अतिरिक्त ED की टीम मैहतपुर के बसदेहड़ा में भी जांच जारी है। यह ठिकाना भी इसी अस्पताल से जुड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 बच्चों का रेस्क्यू : 6 लड़कियां, 4 लड़के, शातिर महिला गिरफ्तार,

जालंधर :  सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 10 बच्चों का रेस्क्यू किया है। विभाग की तरफ से अलग-अलग जगहों पर रेड की गई। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूर की हत्या कर गढ़ी मानसोवल के जंगल में हत्यारों ने शव फेंका : मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन की सीडीआर से पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर के सिर, चिहरे और गले  पर पत्थर और तेजधार हथियार मार कर हत्या कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
article-image
पंजाब

MLA पठानमाजरा की गिरफ्तारी की कहानी जानिए… नेपाल के रास्ते आस्ट्रेलिया भागा और फिर की वापसी

चंडीगढ़  :  सनौर क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद अब उसकी फरारी और गिरफ्तारी की पूरी कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में...
Translate »
error: Content is protected !!