ज़िला में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट अधिसूचित : ज़िला दंडाधिकारी ने मुकेश रेपसवाल ने जारी की अधिसूचना

by
वितरकों को अपने क्षेत्र में रूट चार्ट का प्रकाशन तथा प्रसारण करना होगा अनिवार्य
एएम नाथ। चंबा :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने   द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति और वितरण विनियमन आदेश  तथा हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी  उन्मूलन आदेश   के तहत  प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए   चंबा ज़िला  में  विभिन्न गैस  गैस एजेंसियों तथा ग्रामीण वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट को  अधिसूचित किया है ।
ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में सभी एलपीजी वितरकों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित  बनाने को निर्देशित किया गया है।
जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक  गैस वितरक को अपने क्षेत्र में रूट चार्ट का प्रकाशन तथा प्रसारण करना अनिवार्य होगा ।  निर्धारित तिथि व  समय पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने की अवस्था में उपभोक्ताओं को अग्रिम रूप से सूचित करना अनिवार्य रहेगा  तथा
छूटे हुए क्षेत्र में अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर  गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित बनानी होगी ।
शहरी  क्षेत्रों  में बुकिंग के आधार पर  उसी दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित बनानी होगी ।
ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि रूट चार्ट के उल्लंघन करने की अवस्था में वितरक के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति और वितरण विनियमन आदेश के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा गढ़शंकर : कंडी नहर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस चितिंन शिबिर : एक परिवार में एक टिकट , गांधी परिवार में नही लागू होगा नियम

    उदयपुर :  पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर  में  स्वागती भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों की मासिक समीक्षा होगी, 15 अगस्त से पहले 6,270 विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज शिक्षा निदेशालय में प्रदेश के विद्यालयों में चल रहे विकासात्मक कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, रिक्त पदों, परीक्षा परिणाम तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति...
Translate »
error: Content is protected !!