कत्ल केस को पुलिस ने 24 घंटे में ट्रेस कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपी चोरी करने गए थे और मूंह दबाकर कर दिया कत्ल

by
होशियारपुर , 3 अगस्त  : सब डिवीजन गढ़शंकर की पुलिस व सीआईए स्टाफ होशियारपुर की टीमों ने थाना माहिलपुर के गांव खैरड़ रावल बसी में शुक्रवार को अज्ञात लोगों द्वारा 60 वर्षीय हरमेश पाल के 3 कातिलों को 24 घंटे में ट्रेस कर गिरफतार किया है। इस संबध में एस एस पी होशियारपुर की और से जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया गया कि एस एस पी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देश पर समाज विरोधी अनसरो पर कारवाई करते हुए एस पी सरबजीत सिंह बाहीया इंवेस्टिगेशन, डी एस पी गढ़शंकर परमिंदर सिंह की अगुवाई में इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह इंचार्ज सी आई ए स्टाफ और एस एच ओ माहिलपुर रमन कुमार को 2 अगस्त को हुए अंधे कत्ल को ट्रेस करने में सफलता मिली है। एस एस पी होशियारपुर ने बताया कि 2 अगस्त को अपने घर में अकेले रह रहे 60 वर्षीय हरमेश पाल का कत्ल हो गया था जिसके संबध में थाना माहिलपुर में अज्ञात के विरूद धारा 103 बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस कत्ल को ट्रेस करने के लिए गढ़शंकर लोकल पुलिस व सी आई ए स्टाफ होशियारपुर की जॉच कर रही टीमों ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाते हुए 3 आरोपियों अमरजीत सिंह व सुनील कुमार पुत्र राम प्रकाश और संदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी खैरड रावल को गिरफतार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह चोरी करने के मिर्तक हरमेश पाल के घर में गए थे और उन्होंने हरमेश पाल का मूंह दबाकर हत्या कर वहां से भाग गए थे। एस एस पी होशियारपुर ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
गोरतलब है कि मिर्तक हरमेश पाल 11 साल से अपने बीबी बच्चो से अलग रहते थे। उनकी हत्या का उस वक्त पता चला जब घर बनाने आए मिस्त्री और मजदूर काम करने के लिए आए थे तो उन्होने हरमेश पाल को मरा हुआ पाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से हासिल रिश्वत के पैसे केजर सरकार को मिले :ED ने लगाए आरोप..!

नई दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड घोटाले पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पिछले नकल बुधवार  को आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड  अनुबंध में भ्रष्टाचार से हासिल हुआ रिश्वत का...
article-image
पंजाब

अलमस्त फ़कीर बापू गंगा दास जी की 10वीं पुण्यतिथि को समर्पित कलश यात्रा निकाली गई

यह कलश यात्रा दरबार बापू गंगा दास से शुरू होकर शहर के बाज़ारों से होते हुए दरबार में समाप्त हुई। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड माहिलपुर द्वारा देश-विदेश और...
पंजाब

बदमाशों का हमला: खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की

समराला : कार वर्कशॉप में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की। वर्कशॉप के मालिक सन्नी पवार ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
Translate »
error: Content is protected !!