अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें- राजेश धर्माणी

by

बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला विकास एवं 20-सुत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने विभागीय अधिकारियो से जनकल्याण के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
उन्होने बताया कि प्रथम तिमाही के दौरान जिले में 98088 जॉब कार्ड जारी करके 443155 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि जिले मेे जितने भी स्वयं सहायता समूह है उन्हे सक्रिय करने की आवश्यकता है इसके लिए प्रयास होने चाहिए। कहा कि स्वंय सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूद करने के लिए एक योजना तैयार की जानी चाहिए। कहा कि प्रदेश में काफी संख्या में पर्यटक आते है। उन्होने सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि फोरलेन के किनारे स्वंय सहायता समूह कि गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए स्थान विकसित करने हेतू भूमि चयनित करे।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि पात्र लोग इन योजनाओं के बारे में अवगत होकर लाभांवित हो सके। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर बोलते हुए उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं को निधारित समय पर राशन वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को पुरा करना ही उदेश्य नही होना चाहिए बल्कि पात्र व्यक्ति तक लाभ पहंुचना चाहिए।
उन्होने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि जिन पात्र किसानों को बीज उपलब्ध करवाया गया है विभागीय अधिकारी उन क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करे कि किसानों द्वारा बीज का उपयोंग स्वयं की भूमि में किया गया है। उन्होने बागवानी व कृषि विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये वे किसानों व बागवानों के साथ अच्छी गुणवत्ता युक्त फसल की पैदावार के लिए आपसी तालमेल से कार्य करें। बीज और लगाए जाने वाले पौधों के बारे में आवश्यक चर्चा करें ताकि सरवाइवल दर बढ़ सके।
इसके अतिरिक्त बैठक में क्षेत्रीय विकेन्द्रीकृत योजना (एसडीपी), पिछडा क्षेत्र उपयोजना(बीएएसपी), मुख्यमन्त्री गा्रम पथ योजना (एमएमजीपीवाई) तथा विकासमय जन सहयोग(वीएमजेएस) के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के तहत कार्याे पर चर्चा करके पूर्व व्यापी (एक्स-पोस्ट फैक्टो) अनुमोदित किया गया।
इसके अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्यों द्वारा भी क्षेत्र विकास कार्य के लिए सुझाव रखें। मन्त्री महोदय ने गैर सरकारी सदस्यों से कहा कि आगामी बैठक में एजेन्डे सहित उपस्थित हो।
इस मौके पर विधायक सदर त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक सदींप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त डा0 निधी पटेल, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग (आईएएस), एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, एसडीएम झण्डुता योगराज धीमान, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने कथोग में नवाजे होनहार विद्यार्थी : शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये – विधायक संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

210 करोड़ रुपये की ठगी- दुबई में छिपा है नवाब : मंडी पुलिस की सटीक जांच से ED आरोपी के गिरेबां तक पहुंची

रोहित जस्वाल/ एएम नाथ।  मंडी :   हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से 210 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. मंडी पुलिस ने इस मामले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!