ज्वालामुखी के सलिहार में हुआ 75वें वन महोत्सव का आगाज : पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी : संजय रतन

by

एएम नाथ। ज्वालामुखी / धर्मशाला, 7 अगस्त। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सलिहार में आज बुधवार को विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में 75वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय रतन ने इस अवसर पर आंवले का पौधा रोपित कर सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विधायक ने लोगो को हर वर्ष एक-एक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण की बात कही। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए वनों के संवर्धन और संरक्षण पर बल दिया।
बकौल विधायक, पर्यावरण के संरक्षण में पौधरोपण का विशेष महत्व है। वन मंडल देहरा में 300 हेक्टेयर भूमि पर 2 लाख 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों का भावात्मक जुड़ाव उस पौधे से हो। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने उपस्थितजनों का आह्वान करते हुए कहा कि वे न केवल पौधों का रोपण करें, बल्कि एक पेड़ बनने तक इनकी निरंतर देखभाल भी करें।
*सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम*
संजय रतन ने कहा कि उन्होंने कहा कि हरित वन क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में कई पहल कर रही है। इसके लिए खाली पड़े सूखे पहाड़ों पर एक समग्र अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। वन संपदा के संरक्षण एवं उचित दोहन के लिए भी प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमों में आवश्यक बदलाव करते हुए वन अधिकारियों की शक्तियां भी बढ़ाई गई हैं ताकि वर्षा अथवा भूस्खलन इत्यादि से गिरे पेड़ों के उचित निस्तारण के लिए त्वरित कदम उठाए जा सकें। इससे लकड़ी की जरूरत पूरी होगी और वन विभाग के राजस्व में भी वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी।
*ग्राम वन विकास समितियों को दिए 5 लाख रूपये*
इस दौरान विधायक ने जाइका परियोजना के तहत प्राकृतिक स्रोतों के रख-रखाव के लिए पांच विलेज फारेस्ट डेवलपमेंट सोसाइटी को एक-एक लाख रूपये के चेक भेंट किए। उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम वन विकास समिति कोके, बलहेड़ा, सासन, कोहारपुर और गाहलियां को प्राकृतिक स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए यह चेक भेंट किए। साथ ही जाइका प्रोजेक्ट के इनकम जेनरेशन एक्टिविटी के तहत 28 सिलाई मशीनों का वितरण भी किया।
*यह रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी सपड़ी जिया लाल, तहसीलदार ज्वालामुखी मनोहर लाल, तहसील कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी आदर्श शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग करणवीर पटियाल, धर्मेद्र शर्मा अध्यक्ष नगर परिषद ज्वालामुखी, राजकीय उच्च विद्यालय सलिहार के विद्यार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो झुग्गियों में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जले : आग की लपटें इतनी भयानक कि चीखने का मौका तक नहीं मिला

अंब : बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियों में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार से थे। चौथा बच्चा भी घर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिन से अंधेरे में परमार विश्वविद्यालय, वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों की नारेबाजी : बिजली-पानी संकट से पढ़ाई और लैब कार्य प्रभावित, छात्रों ने जताया रोष

नौणी विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का संकट, छात्रों ने मांगा तत्काल समाधान एएम नाथ। सोलन : डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में पिछले चार दिनों से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, 2 माह में फाइनल होगी फीजिबिलिटी रिपोर्ट; हिमाचल में बनेंगे नए हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  नई दिल्ली, 9 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!