एमएसपी को कानून का दर्जा देने व खेती सुधार कानून रद्द होने तक चलता रहेगा किसान आंदोलन- मट्टू

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर में खेती सुधार कानूनों को रद्द करने के लिए किए जा रहे आंदोलन को 205वे दिन किसान व मजदूर संगठनों के केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह बिलडो ने कहा कि केंद्र की नरिंदर मोदी सरकार जब तक एमएसपी को कानूनी रूप से मायन्ता देने व तीन खेती सुधार कानूनों को रद्द नही करती तबतक किसान आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ये कानून पूजीपतियों के हित को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जबकि कोई भी कानून जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार चंद कॉरपोरेट घरानों की तिजोरियाँ भरने के लिए काम कर रही है। किसान नेताओं ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि किसान अपने हक्क के लिए सड़कों पर चिलचिलाती धूप व शरीर को जलाने वाली गर्मी में बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्र की मोदी सरकार पर कोई असर नही हो रहा। उन्होंने कहा कि खेती कानूनों के लागू होने के बाद फसल का रखरखाव करने वाले मजदूरों की रोजी रोटी छिन जाएगी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इस प्रदर्शन में गोल्डी पणाम, गुरजीत सिंह गोल्डी, अजमेर सिंह हाजीपुर, हैपी साधोवाल, संदलदीप कौर, सरबजीत कौर सिकंदर पुर, पियारो साधोवाल, अवतार सिंह देनोवाल खुर्द, जगदीश चंद्र धगाम भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर हुई फायरिंग

फगवाड़ा  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और “युद्ध नशा विरुद्ध” कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर गोलियां दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चलाई गई हैं और हमलावर मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल...
article-image
पंजाब , समाचार

कबड्डी में फिर चली गोलियां : कपूरथला में कबड्डी मैच दौरान चली गोलियां, दो युवक जख्मी

कपूरथला :  पंजाब में कत्ल से जुड़ी घटनाएं व फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है। यहां धार्मिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों...
article-image
पंजाब

देश की एकता और अखंडता को समर्पित थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : खन्ना

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने किया नमन होशियारपुर 23 जून () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद...
Translate »
error: Content is protected !!