हरनाम नगर में गुरमत समागम का आयोजन

by

लुधियाना, 4 जनवरी: दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व और नववर्ष के अवसर पर हरनाम नगर सेवा सोसाइटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में एक गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगतों ने श्री सुखमनी साहिब जी का जाप किया। साथ ही एक कीर्तन समागम भी आयोजित किया गया। इस दौरान भाई कुलदीप सिंह जी मुल्लापुर वाले तथा भाई सुखमनदीप सिंह जी के जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया गया।

जहां जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कीर्तनी जत्थों एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को सिरोपाओ तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

जहां अन्य लोगों के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह सलूजा, मीट प्रधान अमरजीत सिंह मक्कड़ (टोनी), सुरेश रुद्रा, के.के. बावा, गुरदेव सिंह लापरां, मलकीत सिंह दाखा, अमरजीत सिंह टिक्का (सीनियर भाजपा नेता), सुखविंदर सिंह लाली, लवप्रीत सिंह बिंद्रा, हरप्रीत सिंह राजधानी, सुशील मल्होत्रा, इंद्रजीत कपूर, अनिल सचदेवा, पुलकित चौधरी, सिमरन पनेसर, रितु बिंद्रा, कोमल ओबराय, अमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, राजवीर कौर, रितु सलूजा, वानी गांधी, गुरजीत कौर, नवरीत सिंह रूबल, अमरदीप कौर और गुरमीत कौर भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंगेरी में आयोजित फाइनल मैचों का समापन हर्षोलाश से हुआ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद कामरेड दर्शन सिंह कैनेडियन स्पोर्ट्स क्लब लंगेरी द्वारा संत बाबा जवाला सिंह, भाई सोभा सिंह और संत सुख दास की याद में अध्यक्ष प्रवासी भारतीय कुलवंत सिंह के नेतृत्व में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने...
article-image
पंजाब

मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर ने श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय में विशेष कीर्तन समारोह का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर रजि. द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से, अध्यक्ष सरबजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

वाल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए हरी झंडी : आप सुप्रीमो केजरीवाल एवं सीएम भगवंत मान दुआरा

जालंधर : ‘आप’ सुप्रीमो तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाली पंजाब रोडवेज की वाल्वो बसों को हरी झंडी देकर...
Translate »
error: Content is protected !!