कोटफातुही फीडर के चार दर्जन गांवों के लोग बिजली के अघोषित कटो से परेशान- पचनंगल🎂

by

माहिलपुर – कोटफातुही इलाके के चार दर्जन गांवों के लोग बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटो से परेशान हैं। लोग पीने वाले पानी, फसलों की संचाई व तपती गर्मी में चैन की नींद सोने के लिए तरस रहे हैं। इन बातों का प्रगटावा करते हुए भाजपा के सीनियर नेता संजीव कुमार पचनंगल ने कहा कि कोटफातुही फीडर के दायरे में चार दर्जन के करीब गांव आते हैं यहां के लोग बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटो से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ खेतों में धान की फसल लगाई है उसे पालने के लिए कम से कम निर्वघ्न आठ घंटे बिजली की सप्लाई होनी चाहिए लेकिन हर आधे घंटे बाद विभाग द्वारा कट लगा दिया जाता है जिसके कारण खेतों में फसल सूख रही है उन्होंने कहा कि गाँवो में इस तपती गर्मी से बचने का पंखा ही सहारा होता लेकिन बिजली न होने से वह भी बेकार हो गया है। संजीव कुमार ने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार किसानों की हितेषी होने का दावा करती है लेकिन जमीनी स्तर पर तसवीर उसके उलट है। उन्होंने बताया कि लोग चैन की नींद नही सो पा रहे, किसानों की फसल बर्बाद हो रही है और घरों में पीने वाले पानी की सप्लाई भी बंद पड़ी है जिसके लिए विभाग द्वारा लगाए अघोषित कट जिम्मेदार है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी इस समस्या का जानबूझकर कोई समाधान नही निकाल रहे। इस दौरान नवजीत सिंह, बलजीत सिंह, जसकरण सिंह अजनोहा व तजिंदर सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।
सब जगह यही हाल है…. एक्सईन बिजली विभाग माहिलपुर।
इस संबंध में एक्सईन बिजली विभाग माहिलपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सब जगह यही स्तिथि है, बिजली के कट हर जगह लग रहे हैं।
फ़ोटो….
बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटो से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी देते हुए संजीव कुमार पचनंगल, बलजीत सिंह व जसकरण सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

चंडीगढ़, 11 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज संसद में इस...
article-image
पंजाब

सूचना का अधिकार एक्ट ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता व जवाबदेही को बनाया यकीनी: खुशवंत सिंह

राज्य सूचना कमिश्नर ने मगसीपा की ओर से आयोजित ट्रेनिंग के दौरान पी.आई.ओज व ए.पी.आई.ओज. को किया संबोधित होशियारपुर  :  राज्य सूचना कमिश्नर श्री खुशवंत सिंह ने कहा कि सूचना का अधिकार(आर.टी.आई) एक्ट सरकारी...
article-image
पंजाब

SHO को आप विधायक ने गालियां निकाली : किसी ने कर ली वीडियो रिकॉर्ड और बाद में वीडियो हो गई वायरल

अमृतसर : आम आदमी पार्टी  के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का ट्रैफिक जाम देखकर पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और धालीवाल अपनी गाड़ी से उतरे...
Translate »
error: Content is protected !!