पेरिस ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल ! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

by

नई दिल्ली : भारत की रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 50 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. 7 अगस्त को मुकाबले के दिन विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था. इसके बाद विनेश ने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पेर्ट (CAS) में अपील की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए. इस मामले पर CAS ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बड़ा अपडेट दिया है.

इस दिन आएगा विनेश के मेडल मामले पर फैसला : CAS की ओर से आज (9 अगस्त) को विनेश फोगाट के मामले में बयान जारी किया गया. इस बयान में उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट की ओर से 7 अगस्त को एप्लीकेशन दी गई थी. इसमें विनेश ने शुरू में निवेदन किया था कि उनको फाइनल में क्वालिफाई करने की अनुमति दी जाए और वह गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए योग्य मानी जाएं.

CAS ने आगे कहा कि विनेश के मामले में एड हॉक डिवीजन प्रक्रिया तेज है, लेकिन एक घंटे के भीतर योग्यता पर फैसला देना संभव नहीं है. मामले को ऑस्ट्रेलिया की जज डॉ एनाबेल बेनेट एसी एससी (Dr Annabell Bennett AC SC) के पास भेजा गया है. इस मामले में वह एकमात्र मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगी. डॉ बेनेट आज विनेश की याचिका पर सुनवाई करने वाली हैं. हालांकि फैसले के लिए इंतजार करना पड़ा सकता है. विनेश के मेडल मामले पर फैसला ओलंपिक खत्म होने से पहले आने की उम्मीद है. पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन 11 अगस्त को हो रहा है. यानी विनेश को मेडल मिलेगा या नहीं, यह रविवार को ही पता चल पाएगा.

उधर ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके पास पहला ओलंपिक मेडल जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन वजन अधिक होने के कारण फाइनल वाले दिन उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली...
article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में गत रात तेंदुएं ने गाय को हमला कर पहले किया गंभीर घायल और देर रात फिर उठा कर ले गया

पहले भी एक दर्जन बकरियों को व करीव  छे अन्य पशुओं को अपना शिकार बना चूका,  विभाग द्वारा न किसी को कोई मुआवजा दिया गया न तेंदुएं को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता कार्रवाई...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल सहित पंजाब के चारो उपचुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी : जगदीश जस्सल

चब्बेवाल : विधानसभा हलका चबेवाल में भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल की जीत सहित पंजाब के चारो विधानसभा उपचुनाव में  भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।  चब्बेवाल सहित चारो हलके में मतदाता पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!