शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन : DC अनुपम कश्यप ने नाटक के मंचन की तारीफ

by

शिमला 11 अगस्त – शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन नाटक के मंचन के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
नाटक के समापन पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी पात्रों को अभिनय बेहतरीन था। किन्नर समाज के जीवन पर आधारित ये नाटक झकझोरने वाला था। नाटक में सभी पात्रों के अभिनय से ये जीवंत हो गया है। हर पात्र ने कुदरत से मिलने वाले एहसास को मंच पर दिखाया है। करीब एक घंटे 40 मिनट के इस नाटक ने सभी दर्शकों को बांध कर रखा है।
गेयटी थियेटर प्रदेश के कलाकारों के लिए बहुत बड़ा मंच है। इस तरह के मंच से हमारी प्रतिभाओं को निखार मिलता है। उन्होंने कलाकारों को भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक मुददों पर नाटकों के मंचन करने की अपील की।
नाटक के लेखक मछेन्द्र मोरे और निर्देशन कपिल देव शर्मा ने किया है।
इसमें सौरभ अग्निहोत्री ने नज्जो, योगीराज शर्मा ने पन्ना, नीरज पराशर ने रेखा, सोहन कपूर ने मुकेश, कृतिका शर्मा ने बसंती, रोहित कौशल ने शकीला, पलक शर्मा ने जूली,, लक्की राजपूत ने माया, वैष्णवी हरदेव ठाकुर ने सल्मा, तनू भारद्वाज ने गुलाबो, अशोक मेहता ने सेठ, अराध्या ठाकुर, मोहित ठाकुर ने अभिनय किया।
लाईट डिजाईन पर केदार ठाकुर, सेट डिजाईन ललित शर्मा और कपिल देव शर्मा, संगीत प्रेम कपूर और सोहन कपूर, वेशभूषा वैष्णवी अंकिता, प्रॉप मोहित ठाकुर, बैक स्टेज लोकश कुमार, अंकिता, श्रुति रोहटा, पुनीत ने कार्य किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए चक्की खड्ड तथा मंड क्षेत्र में स्थापित होंगी चेक पोस्ट : हर्षवर्धन चौहान – कहा…..कड़ी निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के प्रति गंभीर, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें अधिकारी *प्रशासन तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित* एएम नाथ। नूरपुर, 3 अगस्त। उद्योग,संसदीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

नई दिल्ली| इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारी अपनी ही गोली का हो गया शिकार : शादी की धाम खाने के बाद जंगल के लिए निकले 3 दोस्त

मंडी । . शिकारी अपनी ही बंदूक की गोली का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है, जहां पर जंगल में दोस्तों के साथ शिकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा : टनल क्नैक्टिविटी की बात हो या फिर कांगड़ा में रेलवे सैक्टर की बात हो इन पर भी मजबूती से काम किया जाएगा – आंनद शर्मा

एएम नाथ । धर्मशाला :  कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आंनद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा। चंबा जिला में चाहे...
Translate »
error: Content is protected !!