मैहतपुर वार्ड नंबर-1 निवासी पानी की समस्या को लेकर : सत्ती

by

ऊना- मैहतपुर वार्ड नंबर 1 के निवासी पानी की समस्या को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिले और समस्या के निवारण की गुहार लगाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 60 घर हैं तथा यहां पानी की समस्या है। सतपाल सिंह सत्ती ने उनकी बात को ध्यान से सुना तथा विभाग को पानी की किल्लत को दूर करने के निर्देश दिए।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 15.88 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनसे लोगों के पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5.50 करोड़ रुपए खर्च कर स्थानीय निवासियों को 7888 पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इनका फायदा मिल सके।
इस अवसर पर बलराम चंदेल, राजेंद्र मेनन, अरविंद शर्मा, राकेश कौशल, भीष्म जोशी, सुनीता कालिया तथा हरबंस लाल उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुडापेस्ट हंगरी में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 दिन बाद खाई में मिला वाहन : लापता व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात हो रही है। इस बरसात में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के मड़ावग में पांच दिन से लापता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां और दो बेटे कर रहे थे चिट्टा तस्करी : पुलिस ने पौने 5 लाख नकदी, 101 ग्राम सोना , 478 चांदी व नशे की बड़ी खेप सहित पुलिस ने किए तीनों ग्रिफ्तार

एएम नाथ l इंदौरा :  प्रदेश में नशा तस्करी में महिलाएं ही नहीं पूरे परिवार के सदस्य भी शामिल पाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मई को आल इंडिया नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुल्लू में उपायुक्त ने एक बैठक का किया आयोजन

परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलने का आग्रह एएम नाथ।  कुल्लू : आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नीट -2026 प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित...
Translate »
error: Content is protected !!