चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा :
विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में एक महिला व बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्पणा (26) पत्नी प्यारो गांव ओथल चंबा व अक्षय (9) पुत्र चुन्नीलाल गांव ओथल के रूप में हुई है। उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें और चिकित्सक को भी मौके पर भेज दिया गया है। टीम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के आपदा प्रभावित इलाकों का किया संयुक्त निरीक्षण : भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

भरमौर , (चंबा) 17 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत होली क्षेत्र के भूस्खलन आपदा प्रभावित क्षेत्र कुलेठ, सलूण एवं पटोला तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित

एएम नाथ।  पालमपुर, 19 जनवरी : उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही

एएम नाथ। बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं...
हिमाचल प्रदेश

9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल

एएम नाथ। चंबा :  अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एसपी कत्याल 9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. एसपी कत्याल के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता...
Translate »
error: Content is protected !!