आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतू, 24 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित

by

एएम नाथ। बिलासपुर 13 अगस्त- बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनिल कुमार ने जानकारी दी कि आंगनवाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरने हेतू, इच्छुक स्थानीय महिलाओं से 24 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। उन्होने बताया कि आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। आगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका पद हेतू शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं कक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या इससे मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र 24 अगस्त तक बाल विकास परियोजना सदर जिला बिलासपुर के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पद आंगनवाडी केन्द्र बगड़, नाल कुणाला, वार्ड नंबर-11 (अर्बन), घ्याल। चडाउ, दगशेच, डाबर, नोग-2, बामटा, कन्दरौर।, चकली पलेड, बाडनू सायर 2, कसोल-1, रोपा में भरे जायेंगे ।
उन्होंने बताया कि आवेदक सम्बंधित आंगनवाडी केन्द्र के सर्वे से ही होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आवेदक के परिवार की वार्षिक आय पचास हज़ार से कम होनी चाहिए। इन रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 30 अगस्त को उपमंडलाधिकारी सदर जिला बिलासपुर के कार्यालय में होगा। इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन अपने पूर्ण विवरण दस्तावेजों / प्रमाण पत्रों की स्व सत्यापित छायाप्रतियों सहित 24 अगस्त को सांय 5 बजे तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्य्मंत्री सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का किया अवलोकन

वाघा बॉर्डर(अमृतसर): मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया। वाघा बॉर्डर पर प्रत्येक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहू-जिभी से लापता हुआ अफ्रीकी ग्रे तोता ‘स्काई’.: ÷परिवार कर रहा तलाश, स्थानीय लोगों से मांगी मदद

30 अप्रैल की रात हिडन वाटरफॉल कॉटेज से उड़ गया था 10 माह का तोता। ग्रे रंग, लाल पूंछ और दाहिने पैर में ‘एस.डी. एवियरी’ लिखी धातु की अंगूठी है खास पहचान। जिभी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा की 1 नवंबर 1966 वाली स्थिति तुरंत बहाल की जाए : राजिंदर सिंह बडहेड़ी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का क्षेत्रीय भाषाओं पर बयान सराहनीय चंडीगढ़ ।  पंजाबी भाषा की वकालत करने वाले सिख किसान नेता राजिंदर सिंह बडहेड़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री के हालिया बयान की सराहना...
Translate »
error: Content is protected !!