मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के किए पौधे भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : रॉयल भूटानी एम्बेसी के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ताशी पेलडन और मंत्री सलाहकार चिमी वांगमो के नेतृत्व में भूटान साम्राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा परस्पर संबंधों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और भूटान के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच 1949 में मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसे 2007 में नवीनीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि इन संबंधों को और अधिक मजबूत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से मित्रता के प्रतीक के रूप में भूटान सरकार के वन एवं पार्क सेवा विभाग को आज 5000 से अधिक चिलगोजा पौधे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी अक्तूबर में, जाईका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा एकत्र किए गए 50 किलोग्राम चिलगोजा के बीज भी भूटान को प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चिलगोजा के पौधे जिला किन्नौर तथा जिला चंबा के पांगी और भरमौर क्षेत्रों में पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिलगोजा के बीज किन्नौर जिला के लोगों की आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बाजार में इन्हें अच्छा मूल्य प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इन बीजों में औषधीय गुणों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने भूटान सरकार को चिलगोजा के पौधे लगाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने की पेशकश की।
ताशी पेलडन ने चिलगोजा के पौधे प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायक होगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर तथा प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मां और दो बेटे कर रहे थे चिट्टा तस्करी : पुलिस ने पौने 5 लाख नकदी, 101 ग्राम सोना , 478 चांदी व नशे की बड़ी खेप सहित पुलिस ने किए तीनों ग्रिफ्तार

एएम नाथ l इंदौरा :  प्रदेश में नशा तस्करी में महिलाएं ही नहीं पूरे परिवार के सदस्य भी शामिल पाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नयना देवी के जंगल में मिला महिला का शव गले में लिपटा था दुपट्टा…रस्सी से बंधे थे हाथ

एएम नाथ। बिलासपुर :  जिला बिलासपुर के तहत नयना देवी में एक महिला के शव बरामद हुआ है। ये शव संदिग्ध अवस्था में नयना देवी के साथ लगते दडोह के जंगल में मिला है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रहण की पद, गोपनीयता की शपथ : एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने दिलाई शपथ

पट्टा मेहलोग, 6 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में आयोजित समारोह में पंचायत समिति के कुल...
Translate »
error: Content is protected !!