हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड
17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन
18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों को टैबलेट प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री
एएम नाथ l हमीरपुर 14 अगस्त। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 16, 17 और 18 को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 अगस्त को कांगड़ा जिले के देहरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद शाम को अपने पैतृक गांव सेरा पहुंचेंगे।
16 अगस्त को वह सुबह 11 बजे हमीरपुर के निकट दोसड़का के पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के तहत आम लोगों को संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर ही वह राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कॉलोनी और टाउन भराड़ी-नंधन-प्लासी सड़क का शिलान्यास करेंगे। शाम को वह सेरा लौट जाएंगे।
17 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री नादौन के खरीड़ी मैदान में बहु-उद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन दोपहर करीब 12 बजे वह बड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उदघाटन और किसान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करंेगे। इसके बाद वह नेरी स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास की आधारशिला रखेंगे तथा महाविद्यालय के पी.जी. ब्लॉक का उदघाटन करेंगे। शाम को वह सेरा में ही रुकेंगे।
रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री दोसड़का के पुलिस मैदान में पोषण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल पर दी जाने वाली सामग्री के वितरण का शुभारंभ करेंगे तथा शिक्षकों को आधुनिक टैबलेट भी वितरित करेंगे। रविवार दोपहर बाद वह शिमला लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी दिन भर मुख्यमंत्री के दौरे और जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त रहे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को अणु के स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कोच के साथ अश्लील वीडियो से हिला खेल जगत! इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ गहरी साजिश?

वाराणसी के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित सूरज यादव गंभीर विवाद में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश की जबलपुर जिला अदालत ने एक महिला कोच के पति द्वारा लगाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 मामलों में 5.78 लाख रुपये स्वीकृत : मुख्य मंत्री कन्या दान और शगुन योजनाओं के तहत बेटियों की शादी पर सरकार ने व्यय किये 25.21 लाख रुपये

जोगिन्दर नगर, 24 जुलाई –   हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार गरीब व जरूरतमंद बेटियों की शादी में मददगार बन रही है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौंतड़ा ब्लॉक में सुख की सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी ट्रस्ट की ओर से बगढार में निशुल्क छात्रवृत्ति योजना आरंभ : शिक्षा में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 13 मेधावी छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति की राशि एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कॉलरशिप स्कीम आरंभ की गई,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
Translate »
error: Content is protected !!